वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रेसिडेंट बोर्गे ब्रेंडे का इस्तीफा: यौन अपराधी एपस्टीन के साथ नाम जुड़ने के बाद छोड़ा पद, एलोइस ज्विंगी नए CEO

  • Hindi News
  • Business
  • WEF President & CEO Resigns | Epstein Links Emerge; Eloise Zwingi New Interim CEO

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ब्रेंडे 2017 से WEF का नेतृत्व कर रहे थे। (फाइल फोटो)

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के प्रेसिडेंट और CEO बोर्गे ब्रेंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका यह फैसला उस वक्त आया है, जब कुछ हफ्ते पहले ही जिनेवा की इस संस्था ने यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ उनके रिश्तों की जांच शुरू की थी।

ब्रेंडे 2017 से WEF का नेतृत्व कर रहे थे। फिलहाल स्विट्जरलैंड स्थित इस संस्था ने उनके इस्तीफे की पुष्टि करते हुए एलोइस ज्विंगी को अंतरिम जिम्मेदारी सौंपी है।

अमेरिकी न्याय विभाग की रिपोर्ट के बाद शुरू हुई थी जांच रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों से खुलासा हुआ था कि ब्रेंडे ने एपस्टीन के साथ तीन बिजनेस डिनर किए थे। इसके अलावा उनके बीच ईमेल और टेक्स्ट मैसेज के जरिए भी बातचीत हुई थी। इन खुलासों के बाद जिनेवा स्थित इस संस्था ने ब्रेंडे के पिछले संपर्कों की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी थी।

इंटरनल रिव्यू में कुछ और गलत नहीं मिला WEF के को-चेयरमैन आंद्रे हॉफमैन और लैरी फिंक ने एक अलग बयान जारी कर बताया कि बाहरी काउंसिल द्वारा की गई जांच पूरी हो चुकी है। जांच में एपस्टीन के साथ उन संबंधों के अलावा और कुछ भी नया या संदिग्ध नहीं मिला है, जिनका खुलासा पहले ही हो चुका था। बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज अब ब्रेंडे के उत्तराधिकारी की तलाश के लिए प्रक्रिया शुरू करेगा।

क्या है वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और जेफ्री एपस्टीन विवाद? वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम हर साल स्विट्जरलैंड के दावोस में शिखर सम्मेलन आयोजित करता है, जिसमें दुनिया भर के राजनेता, अरबपति और बिजनेस लीडर्स हिस्सा लेते हैं। वहीं, जेफ्री एपस्टीन एक अमेरिकी फाइनेंसर था, जिसे यौन अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था। साल 2019 में जेल में उसकी मौत हो गई थी। एपस्टीन के हाई-प्रोफाइल लोगों के साथ संबंधों ने दुनिया भर के कई बड़े दिग्गजों की साख पर सवाल खड़े किए हैं।

जेफ्री एपस्टीन से जुड़े सीक्रेट दस्तावेजों में कई बड़े नाम अमेरिका में यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े सीक्रेट दस्तावेज सामने आते ही दुनिया भर में हड़कंप मचा हुआ है। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने करीब 30 लाख पेज के डॉक्यूमेंट्स 30 जनवरी को जारी किए हैं। इसके बाद 10 देशों में 15 से ज्यादा बड़े अधिकारियों को पद छोड़ना पड़ा है। 80 से ज्यादा ताकतवर लोगों पर जांच चल रही है।

इन फाइलों में नेता, राजदूत, अरबपति और शाही परिवारों के नाम शामिल हैं। ईमेल, फ्लाइट लॉग और संपर्क रिकॉर्ड में 700 से 1000 असरदार लोगों का जिक्र है। कई मामलों में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोप भी हैं। दस्तावेजों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन जैसे हाई-प्रोफाइल नाम अलग-अलग संदर्भों में सामने आए हैं।

प्राइवेट जेट लोलिता एक्सप्रेस में प्रेमिका गिस्लेन मैक्सवेल, जेफ्री एपस्टीन के पैर दबाते हुए।

प्राइवेट जेट लोलिता एक्सप्रेस में प्रेमिका गिस्लेन मैक्सवेल, जेफ्री एपस्टीन के पैर दबाते हुए।

गेट्स से लेकर पूर्व इजराइली PM तक को अफसोस

कुछ बड़े नाम सामने आने के बाद उन्हें और उनके परिवारों को सार्वजनिक रूप से माफी या अफसोस जताना पड़ा।

  • नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मारिट के ईमेल और संवाद सामने आने पर राजशाही स्तर की संस्थागत समीक्षा हुई और उन्होंने सार्वजनिक माफी मांगी।
  • माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एपस्टीन से मुलाकातों और संवाद पर अफसोस जताया तथा फाउंडेशन के बोर्ड से इस्तीफा दिया।
  • इजराइल के पूर्व पीएम एहुद बराक का नाम न्यूयॉर्क में एपस्टीन के अपार्टमेंट में ठहरने और बैठकों के रिकॉर्ड में आया, जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी।
नई फाइल्स में जेफ्री एपस्टीन (बाएं) और बिल गेट्स (दाएं) की एक मुलाकात की एक नई तस्वीर सामने आई। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह कब ली गई थी।

नई फाइल्स में जेफ्री एपस्टीन (बाएं) और बिल गेट्स (दाएं) की एक मुलाकात की एक नई तस्वीर सामने आई। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह कब ली गई थी।

कौन था जेफ्री एपस्टीन? जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का करोड़पति फाइनेंसर था। उसकी बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज से दोस्ती थी।

उस पर 2005 में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। 2008 में उसे नाबालिग से सेक्स की मांग करने का दोषी ठहराया गया। उसे 13 महीने की जेल हुई। 2019 में जेफ्री को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। लेकिन मुकदमे से पहले ही उसने जेल में आत्महत्या कर ली।

उसकी पार्टनर घिसलीन मैक्सवेल को 2021 में उसकी मदद करने के आरोपों में दोषी करार दिया गया। वह 20 साल की सजा काट रही है।

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *