सतना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हाटी गांव के पास गोरखपुर एक्सप्रेस से गिरने से एक युवक के दोनों पैर कट गए। …और पढ़ें
HighLights
- हाटी गांव के पास हुआ हादसा
- गोरखपुर एक्सप्रेस से गिरा युवक
- दोनों पैर कटने से हालत गंभीर
नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। जिले के शहरी क्षेत्र स्थित सिविल लाइन थाना अंतर्गत हाटी गांव के पास एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है। चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक ने अपने दोनों पैर गंवा दिए। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
दरवाजे पर खड़ा था युवक
जीआरपी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा गोरखपुर एक्सप्रेस से गिरने के कारण हुआ। बताया गया कि युवक ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। गिरते ही वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक के दोनों पैर कट गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद
घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बिना देर किए घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बिहार का निवासी है घायल
घायल युवक की पहचान तालीम के रूप में हुई है। वह बिहार का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वह बिहार से अहमदाबाद जाने के लिए यात्रा कर रहा था। फिलहाल उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
.