Last Updated:
पिछले कुछ दिनों से थार गाड़ी काफी चर्चा में बनी हुई है. अब मध्य प्रदेश को भोपाल से गोवा जन्मदिन मनाने गए एक परिवार का थार गाड़ी से एक्सीडेंट हो गया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत गई. वहीं उनकी पत्नी और बेटी गंभारी रूप से घायल हैं.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गोवा में एक परिवार बेटी का जन्मदिन मनाने गया था. लेकिन परिवार हादसे का शिकार हो गया और इसमें 65 साल के बुजुर्ग भगत राम की मौत हो गई. कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि थार इतनी जोर से गाड़ी टकराई कि किसी को संभलने का कोई मौका नहीं मिला. यह भी पता चला है कि आरोपी शौर्य अभी नाबालिग है और उसकी उम्र 19 साल ही है. ऐसा भी बताया जा रहा है कि थार गाड़ी टकराने के बाद लड़के ने अपने पिता को फोन लगाया था और कहा कि पापा एक्सीडेंट हो गया. जब एक्सीडेंट हुआ, उस समय थार में लड़के के साथ कई लड़कियां भी मौजूद थीं.
परिजनों की न्याय की मांग
पुलिस की तरफ से बताया गया है कि पोस्टमॉर्टम का प्रोसेस पूरा कर लिया गया है. आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरी तरफ घटना के बाद से ही परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने तुरंत कार्रवाई और न्याय देने की बात कही है.
मृतक की बेटी ने कही ये बात
मृतक की बेटी रुचिका कहती हैं कि गाड़ी मेरी तरफ से टकराई. मैंने बस देखा कि गाड़ी कितनी करीब थी, और फिर सब कुछ अंधेरा हो गया. हादसे के तुरंत बाद उन्होंने अपने माता-पिता को फोन किया ताकि वे उन्हें बचा सकें, लेकिन हम बाकी लोगों का क्या? जो मर रहे थे. उनकी तरफ से कोई आया और गाड़ी में उनके साथ मौजूद लड़कियों को ले गया. लड़कियां भी इस सब के लिए बराबर जिम्मेदार हैं, क्योंकि उस स्थिति में हमारी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया, यह एक अपराध है.
रुचिका ने कहा कि उनकी मां भी अपराधी हैं जो कह रही हैं कि मेरे पिता की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. यह कैसे संभव है. उनके लिए इंसान की जिंदगी सस्ती है. मैं चाहती हूं कि उसे सजा मिले. उसके चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था, वह वीडियो बना रहा था. हम शाम तक FIR दर्ज नहीं करा पाए और वह जमानत पर रिहा हो गया.
.