अमेरिका का गुरुर हुआ चकनाचूर, फिर निकला उस फाइटर जेट का जनाजा, जिसके दम पर भौंकता है पाकिस्तान

Last Updated:

F-16 Fighter Jet Crash: पोलैंड के राडोम में एयरशो रिहर्सल के दौरान एफ-16 दुर्घटनाग्रस्त हो हया. इसमें एक पायलट की मौत हो गई. यह अमेरिका में बना एफ-16 फाइटर जेट था.

US का गुरुर चकनाचूर, फिर निकला उस फाइटर जेट का जनाजा, जिसके दम पर भौंकता पाकपोलैंड में एयरशो रिहर्सल के दौरान एफ-16 विमान दुर्घटना, पायलट की मौत
F-16 Fighter Jet Crash: अमेरिका-पाकिस्तान को जिस फाइटर जेट पर गुरुर रहता है, वह एक बार फिर चकनाचूर हो गया. एक बार फिर अमेरिका के बेहद खास फाइटर जेट का जनाजा निकला है. अमेरिकी एफ-16 फाइटर जेट एक बार फिर क्रैश हो गया है. पोलैंड में एयरशो रिहर्सल के दौरान एफ-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया. इसमें पायलट की भी मौत हो गई. पोलिश आर्मी ने इसकी जानकारी दी. स्थानीय मीडिया के अनुसार, विमान स्थानीय समयानुसार करीब 19:30 बजे रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

पोलिश आर्मी के मुताबिक, सेट्रल पोलैंड के राडोम में आगामी एयरशो के पूर्वाभ्यास के दौरान गुरुवार को पोलिश वायु सेना का एक F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें पायलट की मौत हो गई. यह घटना गुरुवार की है. पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक-कामिज़ ने विमान दुर्घटना की पुष्टि की और शोक व्यक्त किया. वहीं, प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते एक्स पर लिखा कि F-16 विमान दुर्घटना में एक पोलिश पायलट की मृत्यु हो गई. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.

पोलैंड में एफ-16 क्रैश

हालांकि, एफ-16 क्रैश होने से एक बार फिर अमेरिकी विमान की क्षमता पर सवाल खड़े हो गए हैं. बहरहाल, पायलट की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, दुर्घटना में शामिल विमान पॉज़्नान के पास 31वें टैक्टिकल एयर बेस का था. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *