किसका दिमाग ज्यादा तेज Gen Z या Millennials, रिसर्च में चल गया पता, यह जेनरेशन ज्यादा इंटेलिजेंट !

Last Updated:

Gen Z vs Millennials: हालिया रिसर्च में पता चला है कि Gen Z पहली ऐसी जेनरेशन है, जिसका IQ स्कोर अपनी पुरानी जेनरेशन से कम रिकॉर्ड किया गया है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि Gen Z वाले लोग डिजिटल चीजों का हद से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और उनका एजुकेशन सिस्टम भी बदल गया है. इसकी वजह से उनका IQ कम हो सकता है. हालांकि Gen Z की ताकत टेक्नोलॉजी और क्रिएटिव स्किल्स में अब भी बनी हुई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कई रिसर्च में मिलेनियल्स को जेन Z से ज्यादा समझदार बताया गया है.

Is Gen Z Lower IQ Than Millennials: क्या Gen Z अपने माता-पिता से कम समझदार है? यह सवाल इन दिनों दुनियाभर में बहस का मुद्दा बना हुआ है. दरअसल कुछ रिसर्च और IQ ट्रेंड्स के एनालिसिस में दावा किया गया है कि जेनरेशन जेड यानी Gen Z का एवरेज इंटलेक्चुअल स्कोर (IQ) अपने पैरेंट्स यानी मिलेनियल्स जेनरेशन (Millennials) और उनसे पहले की पीढ़ियों से कम रिकॉर्ड किया गया है. आमतौर पर हर नई पीढ़ी का औसत IQ पिछली पीढ़ी से बेहतर होता था, लेकिन इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब Gen Z का आईक्यू लेवल पिछली पीढ़ी से कम हुआ है. सबसे पहले तो यह समझते हैं कि Gen Z और Millennials में कौन से लोग आते हैं और फिर यह जानेंगे कि Gen Z का आईक्यू लेवल आखिर किन वजहों से कम हो सकता है.

Gen Z और मिलेनियल्स को बर्थ ईयर (Birth Year) के आधार पर डिवाइड किया गया है. Gen Z उन लोगों को कहा जाता है, जिनका जन्म लगभग 1997 से 2012 के बीच हुआ है. यह पीढ़ी पूरी तरह डिजिटल माहौल में बड़ी हुई है, जिसने बचपन से ही स्मार्टफोन, इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल देखा है. वहीं मिलेनियल्स (Millennials) वे लोग हैं, जिनका जन्म लगभग 1981 से 1996 के बीच माना जाता है. इस पीढ़ी ने इंटरनेट और तकनीक के विकास का दौर अपनी आंखों से देखा है. इनका बचपन बिना डिजिटल टेक्नोलॉजी के गुजरा और युवावस्था डिजिटल बदलाव के साथ गुजरी. इन दोनों में टेक्नोलॉजी की समझ का बड़ा अंतर है. जेन Z को टेक्नोलॉजी के मामले में काफी एडवांस माना जाता है.

View this post on Instagram

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *