Last Updated:
Jasmine Tea Benefits & Recipe: चमेली का फूल प्राकृतिक थेरेपी का खजाना है जो खुशबू के साथ सेहत भी प्रदान करता है. चमेली की चाय पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर डिटॉक्स होता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह फूल तनाव कम करने, नींद सुधारने और त्वचा व बालों के सौंदर्य को बढ़ाने में बेहद प्रभावी है.
नागौर. घरों को महकाने के लिए अक्सर हम केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन चमेली (जैस्मिन) का पौधा एक ऐसा प्राकृतिक विकल्प है जो घर को खुशबू से भरने के साथ-साथ मानसिक शांति भी प्रदान करता है. चमेली के छोटे-छोटे सफेद फूल न केवल दिखने में सुंदर होते हैं, बल्कि इनकी सुगंध मन को तुरंत सुकून देती है. आयुर्वेद में चमेली के फूलों, पत्तों और तेल का उपयोग सदियों से औषधियां बनाने में किया जा रहा है. यह पौधा पवित्रता का प्रतीक होने के साथ-साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य का भी अनूठा संगम है.
हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर अंजु चौधरी के अनुसार, चमेली की खुशबू एरोमाथेरेपी में बहुत प्रभावी मानी जाती है. यह सीधे मस्तिष्क पर असर करती है, जिससे तनाव, चिंता और अवसाद कम होता है. जिन लोगों को रात में नींद न आने या अनिद्रा की समस्या है, उनके लिए चमेली का तेल या इसकी खुशबू बहुत लाभकारी सिद्ध होती है. यह नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाकर शरीर को ताजगी का अहसास कराती है.
त्वचा और बालों का प्राकृतिक निखार
सौंदर्य के लिहाज से भी चमेली किसी औषधि से कम नहीं है. चमेली का तेल त्वचा को नमी प्रदान करता है, झुर्रियों को कम करता है और प्राकृतिक चमक (Natural Glow) लाता है. इसके नियमित उपयोग से बाल भी मजबूत, मुलायम और घने बनते हैं. इसके अलावा, चमेली में मौजूद तत्व शरीर को डिटॉक्स करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करते हैं. यह पाचन तंत्र के लिए भी उपयोगी है और गैस व अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है.
ऐसे बनाएं सुगंधित जैस्मिन टी
ग्रामीण निवासी सरिता देवी ने चमेली के फूलों से चाय बनाने की एक बेहद सरल विधि साझा की है. इसके लिए एक कप पानी उबालें और उसमें एक चम्मच सूखे चमेली के फूल व एक चम्मच ग्रीन टी की पत्तियां डालें. इसे दो से तीन मिनट तक ढककर रखें ताकि फूलों का अर्क पानी में अच्छे से मिल जाए. इसके बाद चाय को छान लें और स्वादानुसार शहद या नींबू मिलाएं. यह सुगंधित चाय शरीर को अंदर से साफ करने और दिन भर ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करती है.
About the Author
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें