अनुष्का शर्मा महिला प्रीमियर लीग के अपने डेब्यू मैच में छा गई. गुजरात जायंट्स की मिडिल आर्डर बल्लेबाज ने शनिवार को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 44 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. इस मुकाबले को गुजरात ने 10 रनों से जीतकर सीजन 4 में अच्छी शुरुआत की.
अनुष्का का पूरा नाम अनुष्का बृजमोहन शर्मा है, जो डोमेस्टिक में मध्य प्रदेश को रिप्रेजेंट करती हैं. वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो मिडिल आर्डर में शानदार बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है. अनुष्का ने सीनियर विमेंस इंटरजोनल ट्रॉफी में सेंट्रल जोन के लिए 58 गेंदों में 80 रन बनाए थे. उन्होंने सीनियर विमेंस T20 ट्रॉफी में उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए 207 रन बनाए थे. इस प्रदर्शन से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी और खींचा, इसी का नतीजा था कि महिला प्रीमियर लीग के जारी संस्करण के लिए हुए ऑक्शन में कई टीमें उन्हें खरीदना चाहती थी.
कौन हैं क्रिकेटर अनुष्का शर्मा?
अनुष्का का जन्म 5 अप्रैल, 2003 को हुआ था. वह 22 साल की हैं. वह मध्य प्रदेश महिला, इंडिया बी महिला, सी महिला, सेंट्रल जोन, बुंदेलखंड बुल्स महिला टीम के लिए खेलती हैं.
महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए हुए ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस ने भी उनपर बोली लगाई थी, लेकिन बाजी गुजरात जायंट्स ने मारी. गुजरात ने उन्हें 45 लाख रुपये में खरीदा था.
सिर्फ टी20 नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा का वनडे फॉर्मेट में भी रिकॉर्ड अच्छा है. वनडे में उनका एवरेज 63 का है. टी20 में वह हर मुकाबले में 21.8 की एवरेज से रन बनाती है. हर 18 बॉल के गैप में विकेट लेती हैं. अपने पूरे करियर में अनुष्का ने 4000 रन से ज्यादा रन बनाए हैं.
Classical stuff! 😍
Gujarat Giants’ young batter Anushka Sharma is showcasing her talent with fluent strokeplay on debut! 👏🏻#TATAWPL, #GGvUPW 👉 LIVE NOW ➡️ https://t.co/wB52zoL2TW pic.twitter.com/W9MY1SrWVp
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 10, 2026
गुजरात ने 10 रन से जीता पहला मैच
महिला प्रीमियर लीग सीजन 4 के पहले मैच में गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 10 रनों से हराया. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 207 रन बनाए थे. टीम की कप्तान एश गार्डनर ने सर्वाधिक रन रन बनाए. कप्तान ने 3 छक्के, 6 चौकों की मदद से 65 रन बनाए. यूपी के लिए फोएबे लिचफील्ड ने 40 गेंदों में 78 रनों की लाजवाब पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी. यूपी लक्ष्य से 11 रन दूर रह गई.
.