जान पर बन आती है जब blood pressure हो जाता Low, कई बार हाई ब्लड प्रेशर से भी हो जाता गंभीर, ऐसे करें बचाव

Low BP Manage Tips: आजकल की आनहेल्दी लाइफस्टाइल में कई तरह की परेशानियां हो रही हैं. ब्लड प्रेशर बढ़ना या घटना इनमें से एक है. यह दिनभर एक जैसा नहीं रहता है. एक्सरसाइज करते समय, सोते समय, खाते समय यानी आपकी एक्टिविटी के अनुसार ब्लड प्रेशर बदलता रहता है. ये तो हम सभी जानते हैं कि, हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर कहा जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, लो बीपी भी कई बार जानलेवा साबित हो सकता है. बीपी लो होने से चक्कर आना और कमजोरी महसूस होने लगती है. यही नहीं, अगर वक्त पर इसे कंट्रोल न किया जाए, तो जान भी जा सकती है. अब सवाल है कि आखिर लो ब्लड प्रेशर क्या है? लो बीपी कितना होता है? Low blood pressure कैसे करें मैनेज? आइए जानते हैं इस बारे में-

लो बीपी कितना होता है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जब किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 90/60 mm Hg से कम हो जाता है, तब इसे लो ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन की स्थिति माना जाता है. ब्लड प्रेशर लो होना भी एक गंभीर समस्या है और इसे लेकर लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए.

लो ब्लड प्रेशर क्या है?

क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, लो ब्लड प्रेशर को हाइपोटेंशन (Hypotension) भी कहा जाता है. यह स्थिति तब होती है, जब बीपी 90/60 mm Hg से कम हो जाता है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे खराब लाइफस्टाइल, कोई बीमारी या फिर किसी दवा का साइड इफेक्ट आदि. आमतौर पर लो ब्लड प्रेशर होने के कोई लक्षण नजर नहीं आते, लेकिन बीपी ज्यादा कम होने पर कई बार चक्कर आने, बेहोश होने जैसे कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं.

चक्कर और कमजोरी कैसे दूर करें?

ब्लड प्रेशर लो होने पर लोगों को तुरंत बेड पर जाकर लेट जाना चाहिए. बेड पर लेटकर अपने पैरों को थोड़ा ऊपर उठाएं. इससे ब्लड वापस दिल की ओर बेहतर तरीके से पहुंचता है और लो बीपी से राहत मिलती है. इसके अलावा जब खड़े हों तो धीरे-धीरे खड़े हों, अचानक न उठें क्योंकि इससे चक्कर आ सकते हैं. यह तरीका कमजोरी और चक्कर को कम करता है.

कैसे करें लो ब्लड प्रेशर कंट्रोल?

नमक की मात्रा बढ़ाएं: बीपी लो होने पर नमक की कुछ मात्रा बढ़ा देना चाहिए. बता दें कि, वैसे तो ज्यादा नमक खाना सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है, लेकिन जिनका ब्लड प्रेशर कम होता है. इसलिए ऐसी स्थिति में अपनी डाइट में नमक की मात्रा थोड़ी बढ़ानी चाहिए. ऐसा करने से ब्लड प्रेशर कम होने से बचाने में मदद मिलेगी.

हेल्दी डाइट: ब्लड प्रेशर को मेंटेन करने के लिए हेल्दी खानपान करें. इसके लिए अपनी डाइट में विटामिन, मिनरल, फाइबर और प्रोटीन युक्त फूड को डाइट में शामिल करें. इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के साथ-साथ सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं.

योग-एक्सरसाइज करें: ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना काफी फायदेमंद है. इसके लिए योग, वॉकिंग, जॉगिंग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर सकते हैं. ऐसा करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

उचित मात्रा में पानी पीएं: शरीर में पानी की कमी की वजह से भी ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं. इसके अलावा नियमित रूप से ब्लड प्रेशर चेक करें और ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *