What’s in celebrity bag: माधुरी दीक्षित के बैग में हस्बेंड नेने की होती है ये 1 चीज, रखती हैं ये जरूरी सामान

homevideos

माधुरी दीक्षित के बैग में हस्बेंड नेने की होती है ये 1 जरूरी चीज, देखें वीडियो

 

What’s in Madhuri dixit bag: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कहें या डांसिंग क्वीन या फिर सुंदर सी स्माइल वाली सुपरस्टार माधुरी दीक्षित, इन्हें किसी भी नाम से पुकार लीजिए, हर कुछ इन पर सूट करता है. माधुरी जिस तरह से अपने करियर और फैमिली के बीच बैलेंस बनाकर चलती हैं, उतना ही ध्यान खुद पर भी देती हैं. खासकर, जब बात हो कहीं भी घर से बाहर जाने की तो माधुरी अपने साथ अपने बैग में कुछ चीजें रखना कभी नहीं भूलती हैं. कोई भी सेलिब्रिटी एक्टर-एक्ट्रेस हो, अपने साथ जरूरी सामान जरूर कैरी करते हैं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर माधुरी दीक्षित अपने बैग में क्या-क्या रखना जरूरी समझती हैं. किन आवश्यक सामान को लिए बिना वो घर से बाहर नहीं निकलती हैं. माधुरी ने इसका एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल ‘Madhuri Dixit Nene’ पर शेयर किया है, जिसमें वे अपने बैग में जो भी महत्वपूर्ण चीजें रखती हैं, उसके बारे में वे एक-एक करके बता रही हैं. इन जरूरी चीजों में हैंड सैनिटाइजर, घर की चाबी, टॉयलेट सैनिटाइजर, टिशू पेपर, लिप बाम, लिपस्टिक, परफ्यूम, सनस्क्रीन, मेडिसिन, हस्बेंड की पासपोर्ट साइज फोटो आदि शामिल हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *