Last Updated:
Best Way To Warm Up Leftover Pizza: पार्टी के बाद बचे पिज्जा को फेंकने की नौबत नहीं आएगी. डोमिनोज के इस ट्रिक से आप बासी बचे पिज्जा को फ्रेश और क्रिस्पी टेस्ट के साथ खा सकते हैं. बासी पिज्जा को कैसे गर्म करना चाहिए चलिए इस लेख में समझते हैं.
पार्टी के बाद खाना का बच जाना कोई बड़ी बात नहीं है. वेज और नॉनवेज फूड्स को फ्रिज में स्टोर करके और दोबारा गर्म करके खाया जा सकता है. लेकिन जब जंक फूड्स जैसे पिज्जा बच जाए तो सुबह इसे फेंकने के अलावा कोई दूसरा उपाय नजर नहीं आता है.
क्योंकि इसे दोबारा गर्म के बाद भी ये खाने में अजीब सा लगता है. हालांकि किसी भी पिज्जा लवर के लिए पिज्जा को फेंकना आसान नहीं होता है. इसलिए आज हम आपका दर्द कम करने वाली एक ऐसी ट्रिक खोजकर लाए हैं, जिसे खुद डोमिनोज रिकमेंड करता है.
बचे पिज्जा को गर्म करने का सही तरीका
एक रेडिट यूजर ने पिज्जा को गर्म के तरीकों के बारे जाने को लेकर एक पोस्ट किया जिसपर लोगों ने अपने ट्रिक के बारे में जानकारी शेयर की. एक यूजर ने लिखा मैं बचे हुए पिज्जा के स्लाइस को फ्रिज में रख देती हैं. और जब मुझे खाना होता है तो इसे एयर फ्रायर में डाल देती हैं.
वही, दूसरे यूजर ने कहा कि एयर फ्रायर पिज्जा को दोबारा गर्म करने का एक अच्छा ऑप्शन है. इसपर एक अन्य यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा कि मैं पिज्जा को गर्म करने के लिए धीमी आंच पर लगभग 45 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करता हूं ताकि चीज पिघलना शुरू हो जाए. फिर मैं इसे एक गर्म लोहे के तवे पर पकाकर इसकी ऊपरी परत को कुरकुरा तेज गर्म करता हूं.
.