इंदौर में कार का कांच तोड़कर चोरी, दो गिरफ्तार: भाई-बहन और दोस्त ने रचा था प्लान; बहन ही फरियादी के साथ थाने पहुंची थी – Indore News


इंदौर की खजराना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि साजिश में शामिल आरोपी की सगी बहन की भूमिका भी सामने आई है। खास बात यह रही कि महिला आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए फरियादी के साथ थाने पहुंची थी। कार का कांच तोड़कर की थी चोरी पुलिस के मुताबिक, 24 फरवरी 2026 की रात फरियादी विशाल पुत्र ओमप्रकाश, निवासी छोटा बांगड़दा ने अपनी कार दर्शनी होटल राधिका पैलेस के पास खड़ी की थी। देर रात स्कूटी सवार दो बदमाशों ने कार का कांच तोड़कर अंदर रखी नकदी चोरी कर ली। 27 फरवरी को शिकायत मिलने पर खजराना थाने में धारा 305(बी) और 324(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी से मिली जानकारी टीआई मनोज सेंधव ने मामले में दो टीमें बनाई थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तो आरोपी स्टार चौराहे के पास स्कीम नंबर-134 में खड़े दिखाई दिए। घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। ध्रुव गौड़ (22), निवासी सदर बाजार और बबलू राजपूत (18), निवासी रावजी बाजार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जल्दी पैसा कमाने और शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। योजना बनाने में ध्रुव की बहन दिव्यांशी भी शामिल थी। वारदात के बाद वही फरियादी के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची थी, ताकि किसी को शक न हो। इस मामले में पुलिस ने 2 लाख 15 हजार रुपए नकद, डेढ़ लाख रुपए का आईफोन और एक स्कूटर जब्त किया है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *