रीवा मेडिकल कॉलेज बना जंग का अखाड़ा, जूनियर-सीनियर छात्रों में जमकर घमासान, लाठी-डंडों और बेल्ट से हमला

रीवा मेडिकल कॉलेज से छात्रों के जूनियर और सीनियर गुटों में जमकर मारपीट हुई। अस्पताल परिसर में डीन डा. सुनील अग्रवाल की मौजूदगी में भी छात्रों के बीच ल …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 02 Mar 2026 12:49:03 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Mar 2026 01:02:49 AM (IST)

रीवा मेडिकल कॉलेज में जूनियर-सीनियर छात्रों में जमकर घमासान (AI Gererate Image)

HighLights

  1. रीवा कॉलेज कैंपस में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष
  2. जूनियर और सीनियर गुटों में जमकर मारपीट
  3. GT (छुट्टी) पर जाने के विवाद पर 6 छात्र घायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। रीवा मेडिकल कॉलेज से छात्रों के जूनियर और सीनियर गुटों में जमकर मारपीट हुई। कालेज कैंपस में हुई घटना के बाद डीन छात्रों के एक गुट को समझाइश दे रहे थे कि तभी अस्पताल परिसर में सीनियर छात्रों की भीड़ पहुंची और दूसरे गुट के छात्रों पर हमला कर दिया।

अस्पताल परिसर में डीन डा. सुनील अग्रवाल की मौजूदगी में भी छात्रों के बीच लात घूंसे, लाठी डंडे और बेल्ट चले। बाद में पुलिस ने मामले को शांत कराया। डीन ने कहा कि 2025 बैच के छात्रों में जीटी यानी की छुट्टी पर जाने को लेकर विवाद हुआ था, छह छात्र घायल हो गए हैं। मेडिकल में तनाव की स्थिति निर्मित है।

पिछले महीने भी हुआ था बवाल

बता दें कि पिछले महीने भी रीवा मेडिकल छात्रों के बीच बवाल देखने को मिला था, जहां छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। मेडिकल छात्रों का यह बवाल मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के गृह जिले के साथ-साथ उनके निवास स्थान से चंद कदम दूर स्थित द्वारिका नगर में हुआ था।

यह भी पढ़ें- दुबई में फंसे महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा, बुर्ज खलीफा के पास ठहरे थे, परिजन परेशान

यहां शाम को हुए विवाद के बाद 50 से अधिक मेडिकल छात्र आधी रात द्वारिका नगर जा पहुंचे थे और किराए पर रहने वाले छात्रों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अमहिया थाना पुलिस ने मामले को शांत करा दिया था, लेकिन यह विवाद रात में एक बार फिर बवाल में तब्दील हो गया था।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *