Tips And Tricks: कचरा नहीं है संतरे का छिलका! सेहत सुधारने से लेकर घर सजाने तक, ये फायदे जानकर चौंक जाएंगे

Last Updated:

Santre Ke Chilke Ke Fayde: अक्सर लोग संतरा खाने के बाद उसके छिलके को कचरा समझकर फेंक देते हैं, जबकि यह सेहत और घर की सजावट के लिए बेहद उपयोगी होता है. संतरे के छिलके में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-C और फाइबर पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने, इम्युनिटी बढ़ाने और त्वचा को निखारने में मदद करते हैं. सूखे संतरे के छिलके का पाउडर घरेलू फेस पैक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं, इन्हीं छिलकों से प्राकृतिक एयर फ्रेशनर, दीये, सजावटी गारलैंड और पॉटपोरी तैयार कर घर को खूबसूरत बनाया जा सकता है.

अक्सर हम संतरा खाकर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन सच यह है कि संतरे के छिलके अपने आप में सेहत और उपयोगिता का अनमोल खज़ाना हैं. इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन-C, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक तेल पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं. पुराने समय में लोग संतरे के छिलकों को सुखाकर घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल करते थे. आज के समय में भी इन छिलकों का उपयोग स्वास्थ्य सुधार, सौंदर्य निखार और घर की सजावट तक में किया जा सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह पूरी तरह प्राकृतिक, सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल उपाय है, जिसे कोई भी आसानी से घर पर अपना सकता है.

इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक – संतरे के छिलके सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं होते है. इनमें विटामिन-C, फाइबर, फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं. बदलते मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल संक्रमण से बचाव में संतरे के छिलके काफी मददगार साबित होते हैं.

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त – इसके अलावा संतरे के छिलके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी सहायक होते हैं. इनमें मौजूद फाइबर कब्ज, गैस और अपच की समस्या को धीरे-धीरे कम करता है और आंतों को स्वस्थ रखता है. नियमित रूप से संतरे के छिलके का पाउडर या काढ़ा लेने से पेट हल्का और साफ महसूस होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद – संतरे के छिलके दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. ये शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है. इनमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व शरीर की सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करने में भी सहायक होते हैं.

एलर्जी और वजन नियंत्रण में मददगार – इतना ही नहीं, संतरे के छिलके एलर्जी और सांस से जुड़ी समस्याओं में भी राहत देते हैं. इनमें मौजूद प्राकृतिक तत्व हिस्टामाइन के असर को कम करते हैं, जिससे छींक, खुजली और एलर्जी की शिकायतों में आराम मिलता है. संतरे के छिलकों का उपयोग वजन नियंत्रण में भी मददगार माना जाता है, क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और फैट जमा होने की प्रक्रिया को धीमा करता है.

गृहणी रमा देवी ने बताया कि संतरे के छिलकों का उपयोग घर की सजावट में भी किया जाता है. संतरा के छिलकों से प्राकृतिक पोटपौरी और खुशबू तैयार की जाती है. संतरे के छिलकों को सुखाकर दालचीनी, लौंग और इलायची के साथ मिलाकर पोटपौरी बनाई जा सकती है. इसे ड्राइंग रूम या बेडरूम में रखने से घर में लंबे समय तक प्राकृतिक खुशबू बनी रहती है.

खुशबूदार मोमबत्तियां बनाने के लिए संतरे के छिलकों को आधा काटकर उनमें मोम या तेल भरकर बाती लगाई जाए, तो सुंदर और नेचुरल मोमबत्तियां बन जाती हैं. ये पूजा-पाठ और खास मौकों पर घर की शोभा बढ़ाती हैं. मालाएं और वॉल डेकोर के रूप में उपयोग किया जाता है. इसके लिए सूखे छिलकों को अलग-अलग आकार में काटकर मालाएं, तोरण और वॉल हैंगिंग बनाई जा सकती हैं. इससे घर को इको-फ्रेंडली और पारंपरिक लुक मिलता है.

homelifestyle

Tips And Tricks: संतरे के छिलके से बदलें लाइफस्टाइल, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *