किसानों के लिए बड़े काम की है यह योजना, मिल रही 90% सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ

Last Updated:

Burhanpur News: मत्स्य विभाग द्वारा चलाई जा रही खेत-तालाब योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके पास कम से कम एक हेक्टेयर भूमि होना अनिवार्य है. तभी आप इस योजना के लिए पात्र होंगे. योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को मत्स्य विभाग के कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा.

Khet Talab Yojana: मध्य प्रदेश सरकार लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लगातार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं योजनाओं के तहत मत्स्य विभाग द्वारा खेत-तालाब योजना चलाई जा रही है, जिससे किसानों और हितग्राहियों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके. इस योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को लोन दिया जा रहा है. एसटी श्रेणी के लाभार्थियों को इसमें अनुदान प्रदान किया जा रहा है.

यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके पास कम से कम एक हेक्टेयर भूमि होना अनिवार्य है. तभी आप इस योजना के लिए पात्र होंगे. योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को मत्स्य विभाग के कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा. आवेदन के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक है. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया जाएगा.

क्या है खेत तालाब योजना
योजना प्रभारी सुमित मांडवकर ने बताया कि खेत-तालाब योजना के तहत एक हेक्टेयर भूमि में तालाब निर्माण के लिए यह योजना विशेष रूप से एसटी वर्ग के लोगों के लिए चलाई जा रही है. इसमें 7 लाख 50 हजार रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें 90 प्रतिशत अनुदान शामिल है. उन्होंने बताया कि यदि कोई पात्र हितग्राही इस योजना का लाभ लेना चाहता है, तो वह मत्स्य विभाग कार्यालय में आवेदन जमा कर सकता है. इस योजना का लाभ केवल एसटी श्रेणी के लोगों को ही दिया जा रहा है. सबसे पहले कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा, उसके बाद पात्र पाए जाने पर योजना का लाभ मिलेगा.

ये लगेंगे दस्तावेज
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को आधार कार्ड, पैन कार्ड, समग्र आईडी और जाति प्रमाण पत्र के साथ विभागीय कार्यालय में आवेदन करना होगा. आवेदन जमा करने के बाद 10 से 15 दिनों के भीतर आवेदन का निराकरण कर लाभ प्रदान किया जाएगा. इस योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है. यह योजना मत्स्य विभाग द्वारा संचालित की जा रही है. अधिक जानकारी के लिए आवेदक मत्स्य विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

homeagriculture

किसानों के लिए बड़े काम की है यह योजना, मिल रही 90% सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *