सलमान की इस हीरोइन ने कभी नहीं करवाया फेशियल, आजमाती हैं दादा का ये नुस्खा

Last Updated:

Daisy Shah Desi Nuskhe For Skin Care: जय हो मूवी में सलमान खाने के अपोजिट लीड रोल में नजर आयी डेजी शाह ने कभी भी फेशियल नहीं करवाया है. उन्होंने स्किन केयर के लिए दादी के नुस्खों को ज्यादा असरदार बताया है, जिन्हें ये खुद भी रूटिन बेसिस पर ट्राई करती हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Dadi Ke Nuskhe for Skin Issue: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल 41 साल की डेजी शाह स्किन केयर रूटिन में देसी नुस्खों को फॉलो करती हैं. इसमें बेसन और चावल के आटे तैयार फेस पैक से लेकर टेनिंग के लिए मुलतानी मिट्टी लगाने जैसे नेचुरल उपाय शामिल हैं. आज के समय में जहां एक्ट्रेसेस खूबसूरती के लिए कई महंगे और अजीबो-गरीब ब्यूटी ट्रेंड्स को फॉलो करती है,वहीं डेजी ने बताया कि उन्होंने कभी फेशियल नहीं करवाया है.

हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में डेजी शाह में अपने स्किन केयर रूटिन का खुलासा किया है. जिसमें उन्होंने दादी के नुस्खों की बात कि जो स्किन को बिना साइड इफेक्ट हेल्दी और यूथफुल बनाए रखते हैं. हालांकि आप को ये देखना होगा कि आपको किसी चीज से एलर्जी तो नहीं है.

टेनिंग से पिंपल तक के लिए मुलतानी मिट्टी
मुलतानी मिट्टी एक नेचुरल क्लीजर है जो बॉडी को गहराई से सिर्फ साफ ही नहीं करती है, बल्कि हर तरह की इंप्यूरिटी का सफाया करती है. डेजी बताती हैं कि इसका इस्तेमाल वो बचपन से करती आ रही हैं. उनकी दादी स्किन की हर प्रॉब्लम में मुलतानी मिट्टी लगाती थी. फिर वो चाहे टेनिंग हो या फिर पिंपल.

होममेड फेसपैक
डेजी ने इंटरव्यू में बताया कि वो हफ्ते में बेसन और चावल के आटे से तैयार किए जाने वाला फेसपैक लगाती हैं. इसके अलावा उन्होंने कभी फेशियल नहीं करवाया है. ये फेसपैक एक चम्मच बेसन, एक चम्मच चावल का आटा, एक चुटकी हल्दी, ऐलोवेरा जेल, कच्चा दूध और दही से तैयार होता है. एलोवेरा की जगह पर आप शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हफ्ते में एक बार इस फेसपैक को लगाने से स्किन में निखार, और टाइटनेस आती है. इसके साथ ही यदि आप आपको दाग-धब्बे, झुर्रियों और लाइन्स की समस्या है तो इसमें भी आपको सकारात्मक असर देखने के लिए मिल सकता है.

इस बात का ध्यान रखें

ये रेमिडी नेचुरल हैं, लेकिन फिर भी इसका इस्तेमाल करते समय सावधानी रखनी जरूरी है. यदि आपकी स्किन ऑयली या मिक्स टाइप की है, तो दूध का इस्तेमाल न करें. यदि एलोवेरा या किसी भी चीज से एलर्जी है तो उसका इस्तेमाल न करें या उसका विकल्प खोजें. इसके साथ ही बहुत ज्यादा इस्तेमाल से बचें, हफ्ते में सिर्फ एक बार और 15 के लिए ही फेसपैक को चेहर पर लगाएं.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *