Last Updated:
ब्लड प्रेशर की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है और कई लोग इससे परेशान हैं. ऐसे में कच्चा केला एक प्राकृतिक और असरदार उपाय साबित हो सकता है. इसमें मौजूद विटामिन्स और फाइबर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक हैं. आयुर्वेद में भी कच्चे केले को बीपी के इलाज में रामबाण माना गया है.
पीला केला या पका केला तो हर कोई खाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा केला भी सेहत के लिए रामबाण माना जाता है? इसके सेवन से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है. कच्चा केला खाने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, पोटेशियम और कैल्शियम होता है. इसके सेवन से पाचन क्रिया में आसानी होती है, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है. रोज सुबह एक या दो कच्चे केले का सेवन किसी रामबाण से कम नहीं है. यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो रोज सुबह दो कच्चे केले का सेवन कर महंगी दवाओं से भी राहत पा सकते हैं.

कच्चा केला पेट रोगों में सबसे ज्यादा फायदेमंद माना गया है. हालांकि इसकी सब्जी बनाकर भी खाई जा सकती है, कई लोग इसे बीमारी के समय कच्चा ही खाते हैं. कच्चे केले में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है और इसका ग्लाइसिमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है. दस्त, पाचन संबंधी समस्या, गैस बनना आदि कच्चे केले के सेवन से दूर होते हैं. खाली पेट इसका सेवन करने से इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है. पाचन तंत्र मजबूत होने से गैस, दस्त जैसी परेशानियां भी दूर होती हैं. आप भी घर बैठे इस नुस्खे से अपनी पाचन संबंधी समस्या को दूर कर सकते हैं.

कच्चे केले में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन की समस्याओं को भी दूर करने में मदद करते हैं. कच्चे केले को पीसकर पेस्ट बनाने के बाद स्किन पर डब्बों या दाग-धब्बों पर लगाने से वह धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. कच्चे केले में विटामिन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है, जिससे स्किन मुलायम और चमकदार बनती है. एक या दो केले लेकर उसका पेस्ट बना कर चेहरे या प्रभावित जगह पर लगा दें. करीब 1–2 घंटे बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धोकर साफ कर लें. कुछ महीनों तक इस घरेलू नुस्खे को अपनाने से चेहरे की ढलन, कील-मुंहासे कम होने लगेंगे और महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

कच्चे केले के सेवन से मोटापा भी कम किया जा सकता है. जो लोग लगातार बढ़ते वजन से परेशान हैं, वे इस नुस्खे को अपना सकते हैं. कच्चे केले में भरपूर फाइबर होने के कारण इसके सेवन के बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. जब बार-बार खाने की इच्छा कम होगी, तो इसका सीधा असर वजन पर पड़ेगा और धीरे-धीरे वजन कम होने लगेगा. सुबह-सुबह दो कच्चे केले खाने से पूरे दिन पेट भरा रहेगा और भूख का अहसास नहीं होगा, जिससे वजन नियंत्रित होता है. कई लोग इस नुस्खे से अपना वजन कम कर चुके हैं, तो आप भी बिना देर किए इसे अपना सकते हैं.

ब्लड प्रेशर की समस्या अब आम हो गई है और हर व्यक्ति इसे झेल रहा है. ऐसे में कच्चा केला आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है. कच्चे केले में विटामिन C, E और K पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है. बीपी के मरीजों को रोज कच्चे केले का सेवन करना चाहिए. इसमें मौजूद फाइबर की अच्छी मात्रा भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होती है. जो मरीज अंग्रेजी दवाओं का सेवन करते हैं, वे कच्चे केले से दवाओं की जरूरत कम कर सकते हैं. आयुर्वेद में भी इसे बीपी के उपचार में इस्तेमाल किया जाता है.
.