सर्दी में हरा-भरा रहेगा गुलाब का पौधा, इन आसान तरीकों से करें देखभाल, पौधे में आएगी नई जान, गमले में लद जाएंगे फूल

Last Updated:

Gardening tips: सर्दियों के मौसम में गुलाब के पौधों में फूल नहीं आता, पौधे खाली हो जाते हैं और इस से गार्डन की खूबसूरती पर भी असर पड़ता है. लेकिन कुछ घरेलू उपाय से इसको ठीक कर सकते हैं, इस से सर्दियों में आपका पौधा भी फूलों से भर जाएगा. नर्सरी संचालक कनिष्क कुमार बताते हैं कि सर्दियों के मौसम में जैसे-जैसे तापमान गिरता है, पौधों की वृद्धि धीमी हो जाती है और कली बनने की प्रक्रिया रुक जाती है. कई बार लोग खाद-पानी सही दे रहे होते हैं, फिर भी पौधे सुस्त पड़ जाते हैं. कनिष्क ने बताया कि कुछ घरेलू उपाय को अपनाकर आप अपने गुलाब के पौधों को बेहतर बना सकते हैं और इससे सर्दियों के मौसम में भी आपका पौधा गुलाब के फूलों से भर जाएगा.

कनिष्क ने बताया कि ठंड के मौसम में गुलाब के पौधों के आसपास की मिट्टी को हल्का ढीला बनाए रखना चाहिए. ऐसा करने से हवा का प्रवाह काफी अच्छा होता है. इसके लिए हर 15 दिन पर पौधे की मिट्टी को हल्का-सा कुरेदकर उसमें दो चम्मच सरसों की खली का घोल मिला दें.

उन्होंने बताया कि सरसों की खली से धीमी पड़ी वृद्धि दुबारा तेज हो जाती है. कनिष्क ने बताया कि घर में बनने वाला चावल का मांड (rice water) भी गुलाब के लिए बहुत फायदेमंद होता है. सप्ताह में एक बार मांड पौधे में डालने से मिट्टी में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया सक्रिय होते हैं और जड़ों की क्षमता बढ़ती है. कनिष्क बताते हैं कि इन दोनों उपाय से आपके गुलाब के पौधे खिल जाएंगे और

कनिष्क ने बताया कि सर्दी के मौसम में गुलाब के पौधों की देखभाल के लिए केले का छिलका बड़े काम का होता है. इसके लिए केले के छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें और हर 20 दिन में एक चम्मच मिट्टी में मिला दें. इससे पौधे में कलियां बनने की प्रक्रिया फिर से शुरू होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कनिष्क ने बताया कि घर में मौजूद दही, गुड़ और हल्का सा नींबू का पानी मिलाकर उसे गुलाब के पौधों में डालें. इसके लिए एक कटोरी पानी में एक चम्मच दही मिलाकर महीने में एक बार इसका प्रयोग करना चाहिए. इसके अलावा एक लीटर पानी में एक छोटा टुकड़ा गुड़ डालकर इसका गोल बना लें और महीने में एक बार इसका भी प्रयोग करना चाहिए.

कई बार मिट्टी में pH की मात्रा कम होने के कारण भी पौधों में फूल कम लगते हैं. ऐसे में नींबू का घोल इसके pH स्तर को बढ़ाने का काम करता है. इन तरीकों को अपनाकर आप अपने गुलाब के फूलों का ध्यान रख सकते है.

homelifestyle

सर्दी में हरा-भरा रहेगा गुलाब का पौधा, इन आसान तरीकों से करें देखभाल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *