रतलाम पुलिस ने बाइक चोरों को पकड़ा है। मास्टरमाइंड झाबुआ जिले का रहने वाला है। बाइक चोरी में नाबालिगों का उपयोग कर बाइक चुराता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 बाइक जब्त की है। जिनमें दो रतलाम जिले से बाहर की है। एएसपी विवेक कुमार लाल, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने सोमवार शाम चोरी के आरोपियों का खुलासा किया। एएसपी ने बताया पिछले कई दिनों से शहर में बाइक चोरी की घटनाएं हो रही थी। चोरों को पकड़ने के लिए टीम बनाई है। मुखबिर तंत्र सक्रिय किए। घटना स्थलों से लेकर शहर के सीसीटीवी पर नजर रखी गई। शहर के थाने व सायबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग का अभियान भी चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस को रानीसिंह क्षेत्र में चार संदिग्ध को पकड़ा। बाइक के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। संदेह होने पर गहन पूछताछ की गई। जिसमें आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। इस दौरान ट्रेनी आईपीएस वैभव प्रिय, माणकचौक थाना प्रभारी पातीराम डाबरे, डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव, स्टेशन रोड थाने के सब इंस्पेक्टर विजय बामनिया मौजूद रहे। जंगल में छिपाकर रखी थी बाइक
एएसपी के अनुसार बाइक चोरी कर जंगलों में यह छिपा देते थे। बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए भी अलग-अलग यह आते थे। चोरी में इन्होंने चोरी की बाइक को भी इस्तेमाल किया है। पुलिस ने आरोपी विकास (25) पिता लालु मचार निवासी ग्राम नवापाड़ा थाना थांदला जिला झाबुआ व 3 अन्य नाबालिग को गिरफ्तार किया है। नाबालिग आरोपी थाना बोरी जिला आलीराजपुर व बाग टांडा जिला धार के रहने वाले है। मुख्य आरोपी विकास बाइक चोरी में नाबालिगों को अपने साथ रखता था। यहां से चोरी हुई थी बाइक
माणक चौक थाना क्षेत्र से 6 फरवरी को संत नगर क्षेत्र से फरियादी अशोक राठौर की बाइक क्रमांक एमपी 43 डीवाय 1043, 26 फरवरी को संत नगर क्षेत्र से शैलेंद्रसिंह डोडिया की बाइक क्रमांक एमपी 43 एमबी 7277 चोरी हुई। 17 फरवरी को ईदगाह रोड क्षेत्र से प्रतिक बारिया की बाइक क्रमांक एमपी 43 डीडब्ल्यू 7296 चोरी हुई। इसके अलावा स्टेशन रोड थाना क्षेत्र से शेरु पिता भूरु शाह राजीव नगर की एमपी 43 जेडएच 2052, थाना डीडी नगर क्षेत्र से पूनमराम गरवाल निवासी लालगुवाड़ी की बाइक एमपी 43 ईएल 2315, एंमपी 43 ईसी 8154, एमपी 43 ईई 4772 को बरामद किया। इसके अलावा देवास से चोरी बाइक क्रमांक एमपी 09 एक्सजेड 7952 एवं एमपी 42 एमएन 3781 को भी बरामद किया। पुलिस ने उक्त सभी बाइक को बरामद कर लिया है। .