टमाटर सा लाल हुआ शेयर बाजार, बिहार चुनाव की काउंटिंग के बीच 418 अंक फिसला सेंसेक्स


Share Market Update: बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर वोटों की काउंटिंग चल रही है, जिसमें NDA बहुत बड़े मार्जिन से बढ़त बनाए हुए हैं. इस बीच, भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को 30 शेयरों वाला BSE बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 418 अंक फिसलकर 84060.14 के लेवल पर खुला, जबकि NSE का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी भी 111 अंक लुढ़ककर 25767.90 पर कारोबार की शुरुआत की. 

बिहार चुनाव के नतीजे पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं, जिसका आज बाजार पर भी असर पड़ने की संभावना है. ग्लोबल लेवल पर बात करें, तो अमेरिकी शेयर बाजार रातोंरात गिर गए. डॉव और नैस्डैक ने एक महीने में अपनी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की. आइए देखते हैं कि आज किन चीजों का बाजार पर असर पड़ेगा-

बिहार चुनाव का रिजल्ट- बिहार चुनाव के आज नतीजे आने वाले हैं. वोटों की काउंटिंग चल रही है. एग्जिट पोल के नतीजे का बाजार का फोकस है. फिलहाल बिहार चुनाव के रुझानों में NDA 160 सीटों पर बढ़त हासिल किए हुए नजर आ रही है.

अमेरिकी बाजार- अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई. शटडाउन के बाद दो रिकॉर्ड तोड़ सेशन के बाद वॉल स्ट्रीट में मुनाफावसूली देखी गई. नैस्डैक कंपोजिट 2.29 परसेंट गिरकर 22,870.36 के लेवल पर बंद हुआ. 

एशियाई बाजार- वॉल स्ट्रीट में गिरावट के बाद शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई. जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 इंडेक्स 1.85 परसेंट गिरा, जबकि टॉपिक्स में 1.03 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.29 परसेंट और स्मॉल-कैप कोस्डैक 1.42 परसेंट नीचे रहा.

अमेरिकी डॉलर- दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापने वाला अमेरिकी डॉलर सूचकांक (DXY) शुक्रवार सुबह 99.23 पर स्थिर रहा. 

क्रूड ऑयल- शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतों में तेजी आई, लेकिन लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट का रुख रहा. इस हफ्ते कीमतों में 1.4 परसेंट की गिरावट आने की संभावना है. 

 

ये भी पढ़ें:

8वां वेतन आयोग: अब इन सरकारी कर्मचारियों को शामिल करने की उठ रही मांग, PM मोदी से मदद की गुहार

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *