खाली खेत में बोएं ठंडक वाली फसल, 90 दिन में कमाएं लाखों! इन वैरायटी से होगा बंपर प्रोडक्शन

Last Updated:

Agriculture Tips: मार्च महीने में खीरे की खेती किसानों के लिए बंपर मुनाफे का मौका बन सकती है. कृषि विशेषज्ञ डॉ. कमलेश अहिरवार के अनुसार माइको, सिंजेटा और वीएनआर जैसी उन्नत वैरायटी से 2-3 महीने में ही उत्पादन शुरू हो जाता है. 1 बीघा में 30-40 हजार की लागत से 50-60 क्विंटल तक उत्पादन लिया जा सकता है. बाजार में खीरे का भाव 40-50 रुपए किलो तक मिलता है, जिससे लाखों की कमाई संभव है. जानिए सही समय, वैरायटी और खेती का पूरा तरीका.

Cucumber Growing Tips: मार्च की शुरुआत होते ही कई किसानों के खेत खाली होने लगते हैं. ऐसे में अगर आप भी सोच रहे हैं कि अब क्या बोया जाए, तो खीरा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. सही किस्म चुन ली तो 2-3 महीने में ही कमाई शुरू हो जाती है.

नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ कृषि विशेषज्ञ डॉ. कमलेश अहिरवार बताते हैं कि इस समय पारंपरिक फसलों की जगह सब्जियों की खेती किसानों को ज्यादा फायदा दे सकती है. खासकर खीरा, क्योंकि इसकी मांग बाजार में लगातार बनी रहती है.

मार्च में करें बुवाई
डॉ. कमलेश के मुताबिक मार्च महीना खीरे की बुवाई के लिए अच्छा समय है. जिन किसानों के खेत खाली हो चुके हैं या जल्द खाली होने वाले हैं, वे तुरंत तैयारी शुरू कर सकते हैं. गर्मी में खीरे की डिमांड और बढ़ जाती है, जिससे अच्छा भाव मिलता है.

इन वैरायटी का करें चयन
अगर ज्यादा उत्पादन चाहिए तो सही वैरायटी चुनना जरूरी है. डॉ. कमलेश सलाह देते हैं कि किसान माइको, सिंजेटा और वीएनआर जैसी उन्नत किस्मों का चयन करें. इन हाइब्रिड वैरायटी में पैदावार ज्यादा होती है और फल जल्दी तैयार होते हैं.

2-3 महीने में शुरू हो जाएगी कमाई
खीरे की इन किस्मों में 60 से 90 दिन के भीतर फूल और फल आना शुरू हो जाता है. इसके बाद लगभग हर दिन या हर हफ्ते तुड़ाई की जा सकती है. यानी एक बार फसल तैयार हुई तो लगातार आमदनी बनी रहती है.

लागत और मुनाफा
1 बीघा में खीरा लगाने की लागत करीब 30 से 40 हजार रुपए तक आती है. वहीं उत्पादन 50 से 60 क्विंटल तक हो सकता है. बाजार में खीरा 40 से 50 रुपए किलो तक बिक जाता है. ऐसे में किसान 3 महीने में 1 बीघा से लगभग एक लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं. हालांकि कीट और रोग का खतरा रहता है, लेकिन समय पर दवा और सही देखभाल से इससे बचा जा सकता है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *