Sharla Aloo Tikki Recipe: बहुत सरल है शरला आलू टिक्की की रेसिपी, जालंधर के इस फेमस स्ट्रीट फूड का स्वाद चखें घर बैठे

Last Updated:

Jalandhar’s famous Sharla Aloo Tikki Recipe: आपने कई बार आलू टिक्की खाई होगी, लेकिन क्या कभी शरला आलू टिक्की का स्वाद चखा है? अगर आप जालंधर गए होंगे तो जरूर वहां के इस फेमस स्ट्रीट फूड को खाए होंगे. अगर कभी नहीं गए तो शरला आलू टिक्की को बहुत ही आसान सी रेसिपी से 20-25 मिनट में घर पर बना सकते हैं. शाम में स्नैक्स में बनाएं या घर पर आए मेहमानों के लिए बनाएं, जो भी खाएगा इसका स्वाद नहीं भूल पाएगा.

शरला आलू टिक्की बनाने की विधि.

Sharla Aloo Tikki: आपने घर पर आलू से कई तरह की रेसिपीज बनाई होगी और स्ट्रीट फूड में अक्सर आलू चाट, आलू टिक्की, आलू बोंडा, कटलेट खाने का लुत्फ भी उठाते होंगे. सर्दियों के मौसम में इन आलू से बने तीखे और चटपटे स्नैक्स खाने का अपना ही मजा है. हालांकि, हर दिन बाहर का खाना सेहत के लिए अनहेल्दी भी है, क्योंकि ये एक ही तेल में बार-बार बनाए जाते हैं. साफ-सफाई का भी उतना ख्याल नहीं रखा जाता है. ऐसे में आपको घर पर ही आलू टिक्की खानी है तो आप इस बार कुछ नया ट्राई करें. आप जालंधर का स्पेशल और मशहूर स्ट्रीट फूड शरला आलू टिक्की बनाकर खाएं. इसे बनाना बहुत ही आसान है. शरला आलू टिक्की बनाने के लिए आपको बेबी पोटैटो चाहिए. शरला आलू टिक्की की रेसिपी के बारे में बता रही हैं मास्टर शेफ पंकज भदौरिया. चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में यहां…

शरला आलू टिक्की बनाने में समय
शेफ पंकज भदौरिया कहती हैं कि यह सर्दियों की खास रेसिपी है, जो पंजाब के जालंधर शहर की फेमस स्ट्रीट फूड भी है. टिक्की छोटे आलू और ताज़ी मेथी से बनाई जाती है. कुरकुरी टिक्की को कद्दूकस की हुई मूली और चटनी के साथ परोसा जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 15 मिनट
सर्विंग: 3 से 4 लोग

शरला आलू टिक्की बनाने के लिए सामग्री

टिक्की के लिए:
250 ग्राम उबले हुए छोटे आलू
1 कप कटी हुई मेथी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 कप भुना हुआ बेसन
स्वादानुसार नमक
तेल तलने के लिए

परोसने के लिए:
मीठा दही
हरी चटनी
मीठी इमली की चटनी
कद्दूकस की हुई मूली
चाट मसाला

View this post on Instagram

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *