Jabalpur News: नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर ने एनिमल हस्बेंड्री डिप्लोमा महाविद्यालयों जबलपुर, महू, रीवा, मुरैना एवं भोपाल में गैर शैक्षणिक संवर्ग के पदों पर संविदा आधार पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. विश्वविद्यालय ने विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक अर्हता और श्रेणीवार पदों की संख्या भी घोषित की है.
आवेदन ऑफलाइन माध्यम से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 हैं. यहां पांच पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिसमें लेखापाल, कम्प्यूटर ऑपरेटर/लिपिक, प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला परिचारक और भृत्य/चौकीदार शामिल हैं. इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता वाणिज्य विषय से स्नातक से लेकर आठवीं कक्षा उत्तीर्ण तक निर्धारित है.
40 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता
लेखापाल के 5 पदों के लिए वाणिज्य विषय में स्नातक की डिग्री मांगी गई है, जबकि कम्प्यूटर ऑपरेटर/लिपिक के 10 पदों के लिए कम्प्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा या प्रमाणपत्र आवश्यक है. प्रयोगशाला तकनीशियन और परिचारक के लिए हायर सेकेण्डरी (10+2) विज्ञान समूह में द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होना जरूरी है. भृत्य/चौकीदार के लिए आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है.
15 हजार से 29 हजार तक सैलरी
संविदा आधार पर नियुक्ति की स्थिति में पद के अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित मासिक मूल वेतन इस प्रकार है. लेखापाल के लिए 28,700 रुपये, कम्प्यूटर ऑपरेटर/लिपिक के लिए 19,500 रुपये, प्रयोगशाला तकनीशियन के लिए 25,300 रुपये, प्रयोगशाला परिचारक के लिए 18,000 रुपये और भृत्य के लिए 15,500 रुपये.
अप्लाई करने की प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क ₹800/- (अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग) या ₹400/- (अ.जा./अ.ज.जा.) का बैंक ड्राफ्ट “Nanaji Deshmukh Pashu Chikitsa Vigyan Vish ASST REG (GEN)” के नाम पर अभ्यर्थी को बनाना होगा. जिसे बैंक ड्राफ्ट के साथ कुलसचिव कार्यालय, नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन, आधारताल, जबलपुर 482004 पर भेजना होगा. जिसके बाद शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
.