श्योपुर के जय स्तम्भ चौक पर गुरुवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प प्रदर्शन की पूर्व सूचना के कारण प्रशासन पहले से सतर्क था और जय स्तम्भ चौक पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने पुतले में आग लगाने की कोशिश की, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए पुतला छीन लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक छीना-झपटी और धक्का-मुक्की चलती रही। फायर ब्रिगेड ने पुतले पर डाला पानी मौके पर दमकल की टीम भी तैनात थी। पुलिस द्वारा पुतला छीने जाने के बाद दमकल कर्मियों ने तुरंत उस पर पानी डालकर उसे बुझा दिया, जिससे किसी भी तरह की अनहोनी टल गई। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ये रहे उपस्थित युवा कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई और कथित ट्रेड डील के विरोध में किया गया था। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल चौहान, रितेश तोमर, संजीव कुशवाह, अंशु शुक्ला और युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामभरत मीणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने स्थिति को सामान्य कर लिया। .