क्यों है खास लौकी के अप्पे
लौकी वैसे तो हर घर में आसानी से मिल जाती है, लेकिन बच्चे इसे खाने में ज़्यादातर नखरे करते हैं. जबकि लौकी में ढेर सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसमें फाइबर, विटामिन C, विटामिन B, आयरन और कैल्शियम जैसी ज़रूरी चीज़ें होती हैं. यह पचने में हल्की होती है और बच्चों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. अप्पे बनाने का फायदा यह है कि इसमें कम तेल लगता है, जल्दी बन जाते हैं और छोटे-छोटे बॉल जैसी शेप होने की वजह से बच्चों को मज़ेदार लगते हैं.
-1 मध्यम आकार की लौकी (कद्दूकस की हुई)
-2 उबले हुए आलू (मैश किए हुए)
-3-4 ब्रेड स्लाइस (गीला करके निचोड़ा हुआ)
-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई, बच्चों के हिसाब से एडजस्ट करें)
-1 चम्मच जीरा पाउडर
-1/2 चम्मच गरम मसाला
-1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-1 चम्मच धनिया पाउडर
-हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
-नमक स्वादानुसार
-अप्पे पैन के लिए थोड़ा सा तेल
बनाने का तरीका
1. सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें और उसका पूरा पानी निचोड़ दें.
2. अब इसमें उबले आलू मैश करके डालें.
3. इसके बाद इसमें गीली की हुई और निचोड़ी हुई ब्रेड स्लाइस मिक्स करें.
4. अब सारे मसाले – नमक, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर और हरा धनिया डालें.
5. अच्छे से मिला कर छोटे-छोटे बॉल बना लें.
1. यह छोटे-छोटे गोल आकार में होते हैं जो बच्चों को खाने में मज़ेदार लगते हैं.
2. कम तेल में बनने की वजह से ये हेल्दी रहते हैं.
3. बच्चों को पता भी नहीं चलता कि इसमें लौकी है और वे मज़े से खा लेते हैं.
4. टिफिन में पैक करने पर ये ठंडे होकर भी सॉफ्ट और स्वादिष्ट लगते हैं.
एक्स्ट्रा टिप्स
1. आप इसमें गाजर, मटर या शिमला मिर्च जैसी सब्जियां भी डाल सकती हैं ताकि न्यूट्रिशन और बढ़े.
2. अगर अप्पे पैन नहीं है तो इन्हें हल्का सा पैन फ्राई भी किया जा सकता है.
3. बच्चों को स्नैक्स की तरह छुट्टी के दिन भी यह रेसिपी दी जा सकती है.
.