उबालकर जानें, आपका पनीर है असली या नकली, किचन में आजमाएं ये ट्रिक

Last Updated:

पनीर की शुद्धता जांचने का सबसे आसान तरीका उबालने का है. एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें पनीर का छोटा टुकड़ा डाल दें. अगर पनीर उबलते पानी में भी अपना आकार बनाए रखता है और पानी ज्यादा दूधिया नहीं होता, तो समझें कि पनीर असली है.

पनीर भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है. सब्जी हो, स्नैक्स या मिठाई, हर जगह पनीर का इस्तेमाल किया जाता है. पनीर प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, लेकिन बढ़ती मांग के चलते बाजार में नकली या मिलावटी पनीर भी बिकने लगा है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आम लोग असली और नकली पनीर की सही पहचान करना जानें.

paneer

पनीर की शुद्धता जांचने का सबसे आसान तरीका उबालने का है. एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें पनीर का छोटा टुकड़ा डाल दें. अगर पनीर उबलते पानी में भी अपना आकार बनाए रखता है और पानी ज्यादा दूधिया नहीं होता, तो पनीर असली है. वहीं नकली पनीर उबालने पर बहुत ज्यादा टूटने लगता है और पानी सफेद हो जाता है.

paneer

असली पनीर को हाथ से मसलने पर वह थोड़ा टूटता है, लेकिन बहुत ज्यादा चिपचिपा नहीं होता. नकली पनीर रबर जैसा खिंचता है या बहुत ज्यादा सख्त महसूस होता है. अगर पनीर को मोड़ने पर वह प्लास्टिक जैसा लगे, तो समझ लें कि वह मिलावटी हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

paneer

असली पनीर का स्वाद हल्का मीठा होता है और उसकी खुशबू दूध जैसी होती है. नकली पनीर में अक्सर अजीब-सी केमिकल गंध आती है या स्वाद बिल्कुल फीका और कृत्रिम लगता है. अगर पनीर खाते समय जीभ पर जलन या अटपटा स्वाद आए, तो उसे खाने से बचें.

paneer

घर पर आयोडीन से भी पनीर की जांच की जा सकती है. पनीर के टुकड़े पर आयोडीन की एक-दो बूंदें डालें. अगर पनीर नीला या काला पड़ जाए, तो उसमें स्टार्च की मिलावट हो सकती है, जो नकली पनीर की पहचान है. असली पनीर पर आयोडीन का रंग नहीं बदलता.

paneer

असली पनीर तलने पर हल्का सुनहरा हो जाता है और ज्यादा तेल नहीं छोड़ता. वहीं, नकली पनीर तलते समय बहुत ज्यादा तेल छोड़ सकता है या जरूरत से ज्यादा सख्त हो जाता है. सेहत से जुड़ी चीजों में सावधानी बेहद जरूरी है. पनीर खरीदते समय हमेशा भरोसेमंद दुकान से ही लें और ऊपर बताए गए आसान तरीकों से उसकी जांच जरूर करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

उबालकर जानें, आपका पनीर है असली या नकली, किचन में आजमाएं ये ट्रिक

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *