सतना के पीएमश्री एक्सीलेंस महाविद्यालय परिसर में शराब और गांजा पीने के आरोप में कोलगवां पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इन पर कॉलेज के गार्ड से मारपीट करने का भी आरोप है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो और गार्ड की शिकायत के बाद की।
.
वीडियो से खुली पोल कोलगवां टीआई सुदीप सोनी ने बताया कि सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ युवक कॉलेज परिसर के अंदर शराब पीते और चिलम फूंकते दिखे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में कॉलेज गार्ड ने भी आरोप लगाया कि जब उसने युवकों को अंदर घुसने से रोका तो उन्होंने गाली-गलौज की और मारपीट की।
पुलिस ने दबोचे आरोपी शिकायत और वीडियो के आधार पर पुलिस ने गुरुवार शाम अलग-अलग जगहों से सूरज सेन, अंशू गुप्ता, युवराज सिंह और आदर्श सेन को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी सतना के उतैली इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद चारों ने कॉलेज प्रबंधन और छात्र-छात्राओं से माफी मांगते हुए एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उन्होंने भविष्य में ऐसी हरकत न करने का वादा किया है। इस मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
सतना के पीएमश्री कॉलेज में शराब-गांजा पार्टी:वीडियो में पार्किंग में बैठे दिख रहे युवक सतना के गहरा नाला स्थित पीएमश्री एक्सिलेंस शासकीय स्वशासी डिग्री कॉलेज में शराब और गांजे के सेवन का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे 15 सेकंड के वीडियो में कॉलेज की पार्किंग में कुछ युवक खुलेआम शराब और गांजे का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…