Last Updated:
How to Fix Nabhi Khisakna: नाभि खिसकना कोई बीमारी नहीं, लेकिन इससे पेट दर्द, गैस और थकान जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. योग और घरेलू उपायों से इसे मिनटों में ठीक किया जा सकता है.धनुरासन, मंडूकासन जैसे आसनों से नाभि…और पढ़ें
नाभि खिसकने के लक्षण
हाइलाइट्स
- नाभि खिसकने से पेट दर्द, गैस और थकान हो सकती है.
- धनुरासन और मंडूकासन से नाभि संतुलित की जा सकती है.
- हल्का दबाव और गुनगुना तेल नाभि को ठीक करने में मददगार हैं.
नाभि खिसकने के आम लक्षण क्या हैं?
एक वेबसाइट से बात करते हुए योग एक्सपर्ट डॉ. योगऋषि विश्वकेतु ने बताया कि नाभि खिसकने पर शरीर में कुछ खास लक्षण दिखने लगते हैं.
- बार-बार पेट में दर्द या ऐंठन होना
- भूख में अचानक बदलाव- कभी न लगना, कभी ज्यादा लगना
- दस्त या कब्ज की शिकायत.
- पेट में फुलाव या भारीपन.
- गैस बनना और थकावट महसूस होना.
- पीठ और कमर में हल्का लेकिन लगातार दर्द.
- महिलाओं में मासिक चक्र का बिगड़ना.
- मूड स्विंग्स या मानसिक बेचैनी.
नाभि और पाचन तंत्र का गहरा कनेक्शन
बहुत कम लोग जानते हैं कि नाभि का सीधा संबंध हमारे पाचन तंत्र से होता है. अगर नाभि खिसक जाए तो सबसे पहला असर पेट पर ही दिखता है- जैसे भूख में बदलाव, गैस, एसिडिटी या पेट में भारीपन. इसलिए नाभि को संतुलित बनाए रखने के लिए पाचन को सुधारना बहुत जरूरी है. इसमें फाइबर से भरपूर आहार, छाछ, सौंफ, और गर्म पानी का सेवन काफी मददगार हो सकता है. साथ ही खाना हमेशा शांत मन से और समय पर करें, क्योंकि जल्दी-जल्दी खाने या लेट खाने से भी पेट पर प्रेशर पड़ता है और नाभि असंतुलन का खतरा बढ़ जाता है.
हमेशा सीधे बैठें और सोते समय कमर को सपोर्ट दें. कोई भी भारी चीज उठाते वक्त संतुलन बनाए रखें. ताजा, हल्का और गर्म खाना खाएं. योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें. तनाव से बचें, क्योंकि स्ट्रेस भी नाभि खिसकने की वजह बन सकता है.
नाभि खिसकना एक आम लेकिन अनदेखी की जाने वाली समस्या है. अगर समय रहते इसके लक्षणों को पहचाना जाए और सही तरीके अपनाए जाएं तो इसे आसानी से घर पर ही ठीक किया जा सकता है. आयुर्वेद और योग न सिर्फ इसे सुधारने में मदद करते हैं, बल्कि शरीर के संतुलन और मानसिक शांति को भी बनाए रखते हैं. अगर लक्षण बार-बार दोहराए जा रहे हों तो किसी अनुभवी योग चिकित्सक या वैद्य की सलाह जरूर लें.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)