खेत में जले पैरे के ढेर से मिला मानव कंकाल: हत्या की आशंका, बालाघाट में सबूत मिटाने के इरादे से लाश को जलाया – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना इलाके के पौनिया गांव में एक खेत में जल चुके पैरे (पुआल) के ढेर से इंसान का कंकाल मिला है। आशंका जताई जा रही है कि किसी की हत्या करने के बाद शव को यहां जलाया गया है। यह घटना रेखचंद राहंगडाले के खेत की है। बुधवार को परिवार के लोगों ने देखा कि पैरे के ढेर के पास कुछ कुत्ते किसी चीज को नोंच रहे हैं। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। वहां एक मानव कंकाल पड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी खबर दी। हत्या की आशंका मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि सबूत मिटाने के इरादे से लाश को पैरे के ढेर में डालकर आग लगाई गई होगी। 9 फरवरी की रात को इसी खेत में रखे पैरे के दो ढेरों में से एक में आग लगी थी, जिससे वह पूरी तरह जल गया था। शिनाख्त की कोशिश जारी एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि कंकाल किसी पुरुष का है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और गुरुवार को उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। आस-पास के थानों में गुमशुदा लोगों की जानकारी भी खंगाली जा रही है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *