शहर के जय स्तम्भ चौक क्षेत्र में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दुकान के सामने खड़ी गाड़ी हटाने के लिए कहने पर एक युवक ने सेल्समैन पर चाकू स …और पढ़ें
HighLights
- वाहन हटाने को लेकर विवाद, युवक ने किया चाकू से हमला
- सेल्समैन ने हाथ से रोका वार, हाथ में आई चोट
- सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
नईदुनिया प्रतिनिधि,सतना। शहर के जय स्तम्भ चौक क्षेत्र में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दुकान के सामने खड़ी गाड़ी हटाने के लिए कहने पर एक युवक ने सेल्समैन पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई।
क्या है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार जय स्तम्भ चौक स्थित दुबई मेन्स वियर में कार्यरत सेल्समैन सौरभ गुप्ता ड्यूटी पर थे। इसी दौरान एक युवक दुकान के सामने अपनी गाड़ी पार्क करने लगा। सौरभ ने उसे दुकान के सामने वाहन खड़ा न करने और गाड़ी हटाने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुस्से में आरोपी युवक ने चाकू निकालकर सौरभ के पेट पर वार करने की कोशिश की। सौरभ ने तत्परता दिखाते हुए हाथ से चाकू पकड़ लिया, जिससे वार सीधे पेट पर नहीं लग सका। इस दौरान उनके हाथ में चोट आई है।
लोगों ने बीच-बचाव किया
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। घायल सौरभ को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
.