महाकाल मंदिर में मिलेंगे स्वास्थ्यवर्धक रागी के लड्डू: दीपावली से होगी शुरुआत, रागी का लड्डू श्रद्धालुओं को ब्लड प्रेशर, हार्ट के रोगों से बचाएगा – Ujjain News

श्रीमहाकालेश्वर मंदिर समिति बनाएगी रागी के लड्‌डू।

ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर देश का पहला मंदिर रहेगा, जहां पर श्रीअन्नम् रागी लड्डू प्रसाद मिलेंगे। दीपावली पर श्री महाकालेश्वर को भोग लगाकर इसकी शुरुआत की जाएगी। रागी के लड्डू में ड्रायफ्रूट मिलाकर महाकाल मंदिर से ही बेचा जाएगा। खास बात ये कि मंदिर

.

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि इसी दिवाली से रागी के लड्डुओं की शुरुआत की जाएगी। फिलहाल लड्डू अन्न क्षेत्र में बनाए जाएंगे, श्रद्धालुओं के सेहत को ध्यान में रखते हुए रागी के लड्डुओं का निर्णय लिया गया है। जिसे महाकाल मंदिर समिति देसी घी गुड़ और ड्रायफ्रूट से बनवाएगी। यह लड्‌डू मंदिर के सभी दान काउंटर के पास श्रद्धालुओं को मिल सकेगा। फिलहाल प्रति माह 50 क्विंटल बनाने की योजना है।

श्री अन्नम् रागी लड्डू प्रसाद से ये होंगे फायदे

हड्डियों को मजबूती रागी में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है। इससे आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया को रोकने में मदद मिलती है। रागी के लड्डू ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं।

इनमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। रागी से थकान दूर होती है और शरीर सक्रिय रहता है।

फिलहाल इन कीमतों में मिलेगा श्री महाकालेश्वर मंदिर में बनने वाला लड्डू 400 रुपए किलो में श्रद्धालुओं को मिलेगा। रागी के लड्डू मंदिर से 50 रुपए , 100 रुपए , 200 रुपए और 400 रुपए के पैकेट में मिलेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…

महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा

उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे हैं। पहले यह संख्या 40 से 50 हजार होती थी। श्रद्धालुओं के बढ़ने के साथ मंदिर को मिलने वाला दान भी पिछले 4 साल में चार गुना बढ़ गया है।पूरी खबर पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *