सतना HIV कांड की जांच करने पहुंची दिल्ली की टीम, उधर नवजात वार्ड में चूहों का तांडव, दो और ‘खून के दलाल’ गिरफ्तार

Satna News: थैलेसीमिया पीड़ित पांच बच्चों को एचआइवी संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले को लेकर भोपाल से दिल्ली तक हड़कंप मचा हुआ है, लेकिन सतना जिला अस्पता …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 20 Dec 2025 10:46:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Dec 2025 10:46:57 PM (IST)

सतना HIV कांड की जांच करने पहुंची दिल्ली की टीम।

HighLights

  1. केंद्र-राज्य की टीम लौटी, नाको की टीम जांच में जुटी, कंपनी प्रमुख से की गई पूछताछ
  2. सतना में दो और खून के दलाल पकड़े, जिला अस्पताल के एआरटी कक्ष में मिली खामियां
  3. पांच बच्चों को एचआइवी संक्रमित रक्त चढ़ाने का मामला, जांच को पहुंची दिल्ली की टीम

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। थैलेसीमिया पीड़ित पांच बच्चों को एचआइवी संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले को लेकर भोपाल से दिल्ली तक हड़कंप मचा हुआ है, लेकिन सतना जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नजर नहीं आ रहा। शनिवार को मामले की जांच के लिए दिल्ली से आई राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की टीम को एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) कक्ष में खामियां मिलीं। वहीं अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में चूहों की धमाचौकड़ी का वीडियो वायरल हुआ है।

खून की दलाली करते दो अन्य युवकों को पकड़ा

एसडीएम राहुल ने शनिवार को खून की दलाली करते दो अन्य युवकों को पकड़ा है। टीम ने सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह के साथ ब्लड बैंक का संचालन करने वाली सूर्या कंपनी के संचालक देवीदास से भी मामले की जानकारी ली। अभिलेखों की गहन जांच की। एआरटी कक्ष में मिलीं दस्तावेजी खामियां नाको की तीन सदस्यीय टीम ने करीब चार घंटे जांच की। जिला अस्पताल के एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) कक्ष में रखे रजिस्टरों, रिपोर्ट मिलान और रिकॉर्ड अपडेटिंग पर सवाल उठाए। इसी कक्ष में एड्स (एचआइवी) की जांच, पुष्टि और संक्रमित मरीजों का उपचार और दवाओं का वितरण किया जाता है। नाको की टीम रविवार को भी जांच करेगी।

रक्त की दलाली पर एफआईआर दर्ज

एसडीएम राहुल सिलड़िया के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को शिवम वर्मा पुत्र रामदयाल वर्मा, निवासी पवैया और अंकित नामदेव (24) पुत्र बद्री प्रसाद नामदेव निवासी बरदाडीह को खून की दलाली करते पकड़ा है। वे जरूरतमंदों से रुपये लेकर रक्त उपलब्ध कराते थे। एफआईआर दर्ज कर दोनों के रक्त सैंपल भी लिए गए हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि ये एचआइवी संक्रमित तो नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- MP बोर्ड 5वीं-8वीं परीक्षा की तारीखें घोषित… 60 अंक का पेपर और 40 अंक का होगा इंटरनल असेसमेंट, जारी हुआ पूरा शेड्यूल

नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में चूहों की धमाचौकड़ी

जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें कैबिन के अंदर चूहे धमाचौकड़ी मचाते दिख रहे हैं। एक चूहा मुंह में मुंगौड़ी दबाकर उछल-कूद करता दिख रहा है। वार्ड में 45 नवजात भर्ती हैं। एक स्वजन ने यह वीडियो बनाकर सार्वजनिक किया है। उनका कहना है कि वार्ड में चूहों के साथ चीटियां भी हैं। नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों से कई बार शिकायत की है, लेकिन अनसुना कर दिया गया।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *