Delhi Saras Fair: दिल्ली में लें बिहार और यूपी के खास स्वाद का मजा, सारस मेले में अचार और पापड़ की बहार

Last Updated:

Delhi Saras Fair: दिल्ली में इस दिनों सारस मेले का आयोजन किया जा रहा है. यह जगह खाने-पीने के शौकीनों के लिए एक विकल्प हो सकता है. वहीं यहां दुनिया भर के अचार के स्टॉल्स लगे हैं जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

दिल्ली के सारस मेले में खाने-पीने के शौकीनों के लिए यह सही समय है. यहां अचार और पापड़ का सबसे बड़ा कलेक्शन देखने को मिलता है. तीखा, खट्टा, मीठा या मसालेदार हर तरह के अचार मौजूद हैं. बिहार और यूपी के खास अचार जैसे आम का अचार, हरी मिर्च का अचार, नींबू का अचार और मिक्स वेजिटेबल अचार भी उपलब्ध हैं. लोग सिर्फ खाने के लिए नहीं, बल्कि इन अचारों की वैरायटी देखकर भी खुश होते हैं.

मेले में केवल दिल्ली या भारत के अचार ही नहीं, बल्कि बिहार और यूपी के ट्रेडिशनल अचार भी मिलते हैं. आम, नींबू, हरी मिर्च, मिक्स वेजिटेबल, आलू और मसालेदार अचार यहां फेमस हैं. यहां 70 से ज्यादा किस्म के अचार मिल रहें है. इसके अलावा कुछ विदेशी और नए फ्लेवर भी मौजूद हैं. यहां पर आपको अचार की कई सारी किस्म देखने को मिल जाएंगे जिससे आज तक आपने देखा भी नहीं होगा. आम के अलावा भी अचार होते हैं यह आपके यहां आकर पता चलेगा. पापड़ के प्रकार भी बहुत हैं मूंग दाल, उड़द दाल, चना दाल, मसाला पापड़, तिल वाले पापड़, रागी, चुकंदर और साबूदाना पापड़, हर पापड़ अलग स्वाद और कुरकुरापन देता है.

घर के बने अचार
मेले में मिलने वाले अचार ज्यादातर घर के बने होते हैं और ऑर्गेनिक सामग्री से बनाए जाते हैं. इसमें तेल, मसाले और नमक की मात्रा बैलेंस रहती है, जिससे हर उम्र के लोग इसे आराम से खा सकते हैं. कई लोग इसे त्योहारों और खाने के लिए भी खरीदते हैं.खास बात यह कि यहां मिल रहे हैं. चोरों की कीमत भी ज्यादा नहीं है तो सभी लोग भी इसे आसानी से खरीद सकते हैं.

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सारस मेले में अचार और पापड़ की बहार, दिल्ली में लें बिहार और यूपी का स्वाद

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *