पूर्वी हवाओं और नमी के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है।
मुरैना में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों की 3 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। यह आदेश छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को
.
विजिबिलिटी 20 मीटर रह गई, पारा 7 डिग्री
मुरैना में सर्दी का सितम जारी है। पूर्वी हवाओं और नमी के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। रात का पारा लुढ़ककर 7 डिग्री और दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले दो दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी महज 20 मीटर रह गई है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।
अलाप सकते लोग
CMHO की एडवाइजरी: बुजुर्ग-मरीज घर में रहें
जिला स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. पद्मेश उपाध्याय ने ठंड को देखते हुए हेल्थ एडवाइजरी जारी की है…
- मरीज: डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और सांस के मरीजों को ठंड में विशेष सावधानी बरतने और जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
- बच्चे-बुजुर्ग: छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भी ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और घर के अंदर रहने को कहा गया है।
कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने जारी किया आदेश
जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) भगवान सिंह इंदौलिया ने बताया कि कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो और वे बीमार न पड़ें, इसलिए 3 जनवरी तक प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में अवकाश रहेगा।
