शाजापुर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल: युवक अस्पताल में भर्ती, नेशनल हाईवे-52 पर हुआ हादसा – shajapur (MP) News

वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। नेशनल हाईवे-52 पर अभयपुर और सुनेरा के बीच गुना से इंदौर की ओर जा रहे एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घ

.

एनएच-52 पर पीछे से टक्कर

बताया जा रहा है कि बाइक सवार सामान्य गति से हाईवे पर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

डायल 112 ने दिखाई तत्परता

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। डायल 112 में पदस्थ पायलट महेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल बैजनाथ सिंह ने घायल को सुरक्षित एंबुलेंस में डालकर शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया।

भूरा धाकड़ के रूप में हुई घायल की पहचान

घायल युवक की पहचान गुना निवासी भूरा धाकड़, पिता पूरन सिंह धाकड़ के रूप में हुई है। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते वह फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका प्राथमिक उपचार जारी है।

होश में आने के बाद होगी जांच

अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया कि घायल युवक को डायल 112 की मदद से अस्पताल लाया गया है। युवक के होश में आने और बयान दर्ज होने के बाद ही मामले की विस्तृत जांच शुरू की जाएगी।

अज्ञात वाहन की तलाश जारी

पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से वाहन और चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *