Last Updated:
सर्दियों में बाज़ारों में पालक, मेथी और बथुआ की बहार रहती है, लेकिन मेथी की सफाई सबसे बड़ा झंझट. रेत, मिट्टी और पत्ते अलग करने में घंटों निकल जाते हैं इसलिए लोग खरीदकर फ्रिज में छोड़ देते हैं. लेकिन अब आसान ट्रिक से मिनटों में साफ होगी मेथी और स्वाद भी रहेगा लाजवाब.
सर्दियों में बाजारों में पालक, मेथी और बथुआ खूब दिखते हैं. घर की रसोई में भी इनकी खुशबू अलग मजा देती है. मेथी की सब्जी हो या पराठा, बिना इसके ठंडी पूरी नहीं लगती.

ठंड के मौसम में मेथी की खुशबू घर में फैले तो लगता है कि सर्दियां सच में आ गईं. हर डिश का स्वाद बदल देती है. थेपला, पराठा या सब्जी, हर चीज में मेथी का अपना अलग ही तड़का होता है.

मेथी देखने में जितनी अच्छी लगती है उसे साफ करना उससे दस गुना झंझट भरा होता है. एक-एक करके डंठल पकड़कर पत्तियां तोड़ना, रेत निकालना और बार-बार धोना, सच में काफी समय ले जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मेथी की सफाई में मिट्टी, रेत और सूखे पत्ते अलग करने में इतना वक्त निकल जाता है कि कई बार सब्जी बनाने का इरादा ही टूट जाता है. इसलिए अक्सर लोग मेथी खरीदकर फ्रिज में छोड़ देते हैं.

अक्सर मेथी खरीदकर लोग सोचते हैं कि आज नहीं कल साफ करेंगे लेकिन वो कल कई दिनों तक नहीं आता. मेथी वहीं पड़ी-पड़ी पीली होने लगती है और फिर खराब होकर कूड़ेदान में चली जाती है.

ज्यादातर लोग मेथी इसलिए कम लाते हैं क्योंकि उसे साफ करने का झंझट ज्यादा होता है. वरना स्वाद और सेहत दोनों में यह बढ़िया होती है. लेकिन साफ करने का नाम आते ही सबका मन पीछे हट जाता है.

अब मेथी की सफाई घंटों का काम नहीं रही. एक आसान ट्रिक से इसे जल्दी साफ किया जा सकता है. तरीके सही हों तो मेथी साफ करने में न वक्त लगेगा न मेहनत. अब सब्जी बनेगी भी और तारीफ भी मिलेगी.
.