इंटरनेट ने बना दी कहानी, Zomato के Temple डिवाइस पर मचा सोशल मीडिया बवाल, Zomato CEO दीपिंदर गोयल ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर कोई भी चीज़ कब ट्रेंड बन जाए, कहना मुश्किल है. हाल ही में कुछ ऐसा ही Zomato के CEO दीपिंदर गोयल के साथ हुआ. दरअसल, वे मशहूर पॉडकास्टर राज शमानी के पॉडकास्ट में नज़र आए थे. इस बातचीत के दौरान लोगों की नजर उनके सिर के पास, टेंपल पर लगे एक छोटे से डिवाइस पर गई. बस फिर क्या था, इंटरनेट ने मान लिया कि यह कोई ‘ब्रेन ट्रैकर’ है और देखते ही देखते यह चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया.

हालांकि सच्चाई इससे काफी अलग निकली. जैसे-जैसे सोशल मीडिया पर अफवाहें बढ़ीं, डॉक्टर, टेक एक्सपर्ट और इन्फ्लुएंसर भी इस डिवाइस पर राय देने लगे. कुछ लोगों ने इसे बेकार बताया, तो कुछ ने बिना पूरी जानकारी के लोगों को इसे न खरीदने की सलाह दे डाली. इस सबके बीच आखिरकार दीपिंदर गोयल को खुद सामने आकर बात साफ करनी पड़ी.

गोयल ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सभी से थोड़ा संयम रखने को कहा. उन्होंने साफ किया कि जिस डिवाइस को लेकर इतनी चर्चा हो रही है, उसका नाम ‘Temple’ है और फिलहाल यह सिर्फ एक प्रोटोटाइप है. न तो इसे लेकर कोई कमर्शियल अनाउंसमेंट हुई है और न ही इसके बारे में कोई वैज्ञानिक डेटा या टेस्टिंग रिपोर्ट जारी की गई है.

उन्होंने कहा कि यह प्रोडक्ट अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और अगर भविष्य में इसे लॉन्च करने का फैसला हुआ, तभी इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी.

ना बिक रहा, ना लॉन्च हुआ…
गोयल ने इस पूरी स्थिति पर हल्के-फुल्के अंदाज़ में तंज भी कसा. उन्होंने लिखा कि लोग एक ऐसे प्रोडक्ट को न खरीदने की सलाह दे रहे हैं, जो बाजार में मौजूद ही नहीं है और जिसे न तो ऑर्डर किया जा सकता है और न ही प्री-ऑर्डर. उन्होंने इसे ‘थोड़ा मज़ेदार’ बताया.

इससे पहले AIIMS दिल्ली से जुड़े डॉक्टर दत्ता एम.डी. ने भी इस डिवाइस पर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि फिलहाल इस तरह के डिवाइस की कोई वैज्ञानिक उपयोगिता साबित नहीं हुई है और लोगों को बिना पुख्ता जानकारी के ऐसी चीज़ों पर पैसा खर्च नहीं करना चाहिए. उनकी यह बात भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गई.

आखिर में गोयल ने कहा कि जब और अगर ‘Temple’ एक असली प्रोडक्ट बनेगा, तभी इसके पीछे की साइंस और रिसर्च लोगों के सामने रखी जाएगी. फिलहाल यह सिर्फ एक टेस्ट है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *