Last Updated:
Amit Shah Mithila Haat Maho Maho Thali: अमित शाह ने मधुबनी के मिथिला हाट में भंसा घर की महो-महो थाली का स्वाद लिया. जहां 36 व्यंजन परोसे जाते हैं. मिथिला हाट देशभर के नेताओं का आकर्षण केंद्र बन गया है.
विधान सभा चुनाव को लेकर गृह मंत्री अमित शाह इस समय बिहार में हैं. जहां वह बिहार में अलग-अलग जगह चुनावी रैली में शामिल हो रहे है. एनडीए के प्रत्याशियों के लिए वह एक जन सभा करने के बाद सोमवार मधुबनी पहुंचे. जहां वह मिथिला हाट पहुंचे. बिहार के इकलौते रेस्टोरेंट भंसा घर के मिथिला के संचार महो-महो थाली का स्वाद लिया. बता दें कि इस थाली में मिथिला का मरवे की रोटी, मक्का रोटी, साग, बेरिया की सब्जी, कुमरौरी, मखाना खीर और अलग-अलग व्यंजन परोसे गए. यहां की मिट्टी के बर्तन और चूल्हा में पके भोजन का स्वाद लिया. इसके बाद उसकी जमकर तारीफ की. इस दौरान उनके साथ जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा , झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा सहित कई एनडीए के नेता भी शामिल रहे.

अमित शाह के चुनावी रैली के बीच जो सबसे ज्यादा लोगों को आकर्षित करने वाली चीज है. वह मिथिला हाट में बना मिट्टी का रसोई जिसे भंसा घर यहां पर कहा जाता है. उसमें खाई जाने वाली थाली महो-महो में 36 प्रकार के व्यंजन परोसे जाते हैं. खासकर जो मिथिलांचल क्षेत्र में मिलता है. उस थाली का उन्होंने आनंद लिया. उन्होंने कहा मिट्टी के चूल्हे पर पका जो खाने का स्वाद होता है. वह बहुत ही बेहतरीन होता है. यहां तांबा के बर्तन थाली में पड़ोसी गई भोजन का आनंद लिया.

बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा मिथिला हाट को 3 वर्ष पूर्व बनवाया गया था, जो की मधुबनी के झंझारपुर स्थित अररिया संग्राम में है. एक तालाब को इतनी सुंदर रूप में उकेरा गया है कि आसपास यहां पर पर्यटक का सबसे सुंदर जगह बन गया है. जहां पर वह तालाब अब जगमगा रहे लोग नाव से घूमते हैं, स्टे करने के लिए रेस्टोरेंट ,स्पा, जिम के साथ यहां पर घूमने के लिए अच्छी जगह, क्राफ्ट के लिए और साथ ही साथ खाने के लिए महंगे रेस्टोरेंट से लेकर मिथिला की परंपरा अनुसार भंसा घर का भी यहां पर इंतजाम है. जो कि प्रतिदिन लोगों की यहां पर काफी भीड़ रहती है.

मधुबनी का मिथिला हाट ना सिर्फ मधुबनी या मिथिलांचल का बनकर रह गया है. बल्कि यहां पर देश के लिए भी यह एक आकर्षण का केंद्र बन गया है. चाहे गृह मंत्री आए या फिर कोई और केंद्रीय मंत्री आए. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और तमाम मुख्यमंत्री से लेकर अलग-अलग नेता और मंत्री यहां पर पधार चुके हैं . सब भंसा घर का संचार थाली और यहां के मोह मोह थाली का स्वाद लेना नहीं भूलते हैं.

मिथिला हाट में कुछ ऐसी चीज हैं, जो लोगों को आकर्षक करने वाली हैं. जिस कारण बिहार के मुख्यमंत्री , देश के वर्तमान वित्त मंत्री हो या फिर कार्यकारी जदयू के अध्यक्ष, पक्ष के नेता, विपक्ष नेता सभी पहुंचते हैं. यहां पर बताया जाता है कि फर्स्ट क्लास ठहरने की व्यवस्था की गई है. इसलिए जितने भी बड़े नेता आते हैं. उनके लिए विशेष ठहरने की व्यवस्था की जाती है. ताकि सुरक्षा के साथ एक आनंद और अच्छा अनुभव कर सकें . ऐसे में भंसा घर के साथ-साथ यहां पर मिथिला से जुड़ी मिथिला पेंटिंग की अलग-अलग स्टाल, जुट कला, बांस बेट कला आदि की दुकान सजाई जाती हैं.

मिथिला हाट प्रतिदिन खुला रहता है. जिसमें कि सोमवार से शुक्रवार तक इसका चार्ज कम है, लेकिन शनिवार और रविवार चार्ज एक्स्ट्रा लगता है. क्योंकि पर्यटकों की इस दिन काफी भीड़ हो जाती है. इसलिए चार्ज दोगुना हो जाता है. यह सुबह 10:00 से लेकर रात के 10:00 तक आम लोगों के लिए खुला रहता है. आप टिकट लेकर इसका आनंद ले सकते हैं. साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. इसके अलावा अगर आप स्टे करना चाह रहे हैं, तो यहां पर अच्छे होटल और रेस्टोरेंट हैं. शादी के लिए मुंडन के लिए या फिर आप किसी पार्टी के लिए भी यहां पर बुक कर सकते हैं.

मधुबनी का मिथिला हाट का भंसा घर देश के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है. बिहारी में चुनाव है. ऐसे में देश के बड़े-बड़े नेताओं से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद मिथिला हाट के भंसा घर में संचार थाली, महो महो का आनंद लेने पहुंच रहे हैं.
.