Desi Food in Agra: अगर आप चूले की रोटी और दाल बाटी के शौकीन है तो आगरा के सिकंदरा स्थित कारगिल पेट्रोल पंप के पास खुले ग्रामीण स्वाद रेस्टोरेंट पर जरूर जाएं. जहां शहर के बीच गांव वाला असली स्वाद मिलता है. मिट्टी की दीवारें बांस व छप्पर की छत और देसी घी की खुशबू बचपन व गांव की याद दिलाती है. यहां चूले की रोटी, दाल बाटी, मठे के आलू, बैगन का भरता और बेसन गट्टा जैसे व्यंजन मिलते हैं, जो आम रेस्टोरेंट में नहीं मिलते. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी मालिक निखिल प्रताप सिसोदिया का उद्देश्य गांव की संस्कृति को शहर से जोड़ना है. उनका दावा है कि खाना शुद्ध देशी घी, सरसों के तेल और चक्की के आटे से बनाया जाता है, इसी स्वाद के कारण यहां रोज भीड़ उमड़ती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.