मोटापा करेगा फुर्र! कमलगट्टे का हलवा क्यों हो रहा है इतना पॉपुलर? जानें फायदे

Last Updated:

कमलगट्टा एक ऐसा प्राकृतिक फल है, जिसका महत्व सिर्फ धार्मिक कर्मकांडों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. कमलगट्टे का सेवन जहां शरीर के बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है, वहीं कई अन्य बीमारियों में भी लाभ देता है. खास बात यह है कि यह फल इनफर्टिलिटी जैसी गंभीर समस्या को दूर करने में भी सहायक माना जाता है.

आज के समय में भागदौड़ भरे जीवन में बढ़ता वजन लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है. असंतुलित भोजन और खराब लाइफस्टाइल के कारण वजन बढ़ना और शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमा होना अब एक आम समस्या होती जा रही है.

s

ऐसे में वजन को कंट्रोल करने के लिए आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका उपयोग हिंदू धर्म में धार्मिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके अलावा यह शरीर के लिए भी अत्यंत फायदेमंद है. वजन कंट्रोल करने के साथ-साथ यह शरीर को कई बीमारियों से दूर रखता है.

s

हम बात कर रहे हैं पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाले कमलगट्टे की, जिसे हिंदू धर्म में धार्मिक कार्यों में विशेष रूप से उपयोग किया जाता है. इसके अलावा यह कई बीमारियों में भी बेहद लाभदायक होता है. कमलगट्टे का हलवा खाने से शरीर के वजन और मोटापे को कंट्रोल किया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

s

आयुर्वेदिक दवाओं के सलाहकार डॉ. आशीष बताते हैं कि मोटापे पर कंट्रोल कर पाना आज के समय में एक बड़ी चुनौती बन चुका है. असंतुलित खानपान और बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग अक्सर मोटापे और शरीर पर अतिरिक्त चर्बी की समस्या से परेशान हैं. ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करना बेहद आवश्यक है.

s

इसके लिए नियमित एक्सरसाइज और व्यायाम करने के साथ-साथ अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना जरूरी है, जो बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकें और बढ़ती चर्बी को रोकने में मददगार हों. इसके लिए कमलगट्टे का हलवा बेहद फायदेमंद हो सकता है.

s

यह जहां एक तरफ शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में लाभदायक होता है, वहीं यह पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है, जिससे डायरिया जैसी बीमारी के उपचार में उपयोग किया जा सकता है. यह फल लंबे समय से होने वाले कब्ज और गैस की समस्या को दूर करने में भी फायदेमंद होता है.

s

कमलगट्टे के हलवे का सेवन इनफर्टिलिटी जैसी समस्या को भी दूर कर सकता है. आज के समय में खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण पुरुषों और महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या आम होती जा रही है. ऐसे में कमलगट्टे का सेवन पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं में भी इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मोटापा करेगा फुर्र! कमलगट्टे का हलवा क्यों हो रहा है इतना पॉपुलर? जानें फायदे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *