अडानी एंटरप्राइजेज ने FY26 की पहली छमाही में हासिल किया 44,281 करोड़ का राजस्व


Adani Enterprises Revenue: अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही (H1 FY26) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं. कंपनी ने इस अवधि में 44,281 करोड़ रुपये का राजस्व और 7,688 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया. अपवादजन्य लाभ (Exceptional Gains) 3,583 करोड़ रुपये को छोड़कर कंपनी का कर-पूर्व मुनाफा (PBT) 2,281 करोड़ रुपये रहा.

एयरपोर्ट कारोबार ने दिखाया दमदार प्रदर्शन

कंपनी के लिए एयरपोर्ट सेगमेंट प्रमुख ग्रोथ इंजन बनकर उभरा. अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) का EBITDA साल-दर-साल 51% बढ़कर 2,157 करोड़ रुपये हो गया. यह कारोबार अब प्रति तिमाही 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के रन रेट पर पहुंच गया है, जो ग्रुप के ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम की मजबूत स्थिति को दर्शाता है.

नवी मुंबई एयरपोर्ट और नए प्रोजेक्ट्स

अडानी एंटरप्राइजेज ने 8 अक्टूबर को ग्रीनफील्ड नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. यह हवाईअड्डा FY26 की तीसरी तिमाही में वाणिज्यिक संचालन शुरू करेगा. कंपनी को ननासा-पिडगांव रोड प्रोजेक्ट के लिए Provisional Completion Certificate (PCOD) भी प्राप्त हुआ. यह कंपनी का 7वां परिचालन रोड एसेट बन गया.

इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेगमेंट में, कंपनी ने तीन सड़क परियोजनाओं और दो जल परियोजनाओं के लिए 19,982 करोड़ रुपये मूल्य के ऑर्डर हासिल किए. इसके अलावा, AdaniConnex ने गूगल के साथ साझेदारी कर भारत का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर कैंपस विशाखापत्तनम में विकसित करने का करार किया.

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि सुसंगठित रणनीति और अनुशासित निष्पादन के साथ अडानी एंटरप्राइजेज भारत की परिवर्तनकारी इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा कंपनियों की अग्रणी इनक्यूबेटर बन चुकी है. नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर इतिहास में एक मील का पत्थर है. हमारी मजबूती एयरपोर्ट, डेटा सेंटर और रोड सेक्टर में दिख रही है. गूगल जैसे साझेदारों के साथ हमारा सहयोग भारत की सस्टेनेबल और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन इकॉनमी की ओर कदम तेज कर रहा है.

ग्रीन एनर्जी में अडानी न्यू इंडस्ट्रीज की बड़ी छलांग

अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL)- AEL की ग्रीन हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा इकाई ने शानदार प्रदर्शन किया. कंपनी की मॉड्यूल बिक्री में 43% सालाना वृद्धि दर्ज की गई और यह प्रति तिमाही. GW की दर पर पहुंच रही है. कंपनी 6 GW की अतिरिक्त सेल और मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का निर्माण समय पर पूरा कर रही है. ANIL को Apex India Safety Awards 2025 में ‘गोल्ड अवॉर्ड’ भी मिला.

अडानी वॉटर लिमिटेड (AWL) को ब्रह्मणी बैराज और मोर सागर कृत्रिम जलाशय जैसे दो नए जल परियोजनाओं के लिए Letter of Award (LoA) मिले. वहीं, अडानी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (ARTL) को तीन नई परियोजनाओं के लिए LoA मिला- जिसमें केदारनाथ-सोनप्रयाग के बीच 12.9 किमी रोपवे प्रोजेक्ट और बिहार में दो राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं.

इस बीच, मुंबई एयरपोर्ट को इंडिया कार्गो अवॉर्ड्स 2025 में ‘Best Airport for Digitisation’ का सम्मान मिला. इस तिमाही में 7 नई रूट्स, 8 नई उड़ानें और 1 नई एयरलाइन को जोड़ा गया. अडानी एंटरप्राइजेज को ‘ग्रेट इंडियन ESG ऑर्गनाइजेशन ऑफ द ईयर 2025’ का खिताब भी मिला है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *