Last Updated:
Xiaomi 17 Ultra के लॉन्च से पहले इसके कैमरा फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी सामने आई है. फोन में 200MP टेलीफोटो सेंसर, Leica पार्टनरशिप, सैटेलाइट कनेक्टिविटी और मॉड्यूलर कैमरा सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं.
Xiaomi 17 Ultra के लॉन्च से पहले ही कई फीचर्स लीक हो गए हैं. लीक के साथ-साथ इसका सर्टिफिकेशन भी सामने आया है. इन लीक में फोन के कैमरा सेटअप, लॉन्च टाइमलाइन और नई इमेजिंग टेक्नोलॉजी से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है. मॉडल नंबर 25128PNA1C और 2512BPNDAC चीन में देखे गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी दिसंबर 2025 में इसे चीन में लॉन्च कर सकती है. साथ ही इसके दो वेरिएंट भी पेश किए जा सकते हैं.
वहीं, हाई-एंड मॉडल में तीन 50 मेगापिक्सल का सेंसर और एक 200 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है. इसमें नया पेरिस्कोप ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी भी शामिल होगा, जिससे फोटो और वीडियो क्वालिटी काफी बेहतर होने की उम्मीद है.
Leica के साथ साझेदारी इस फोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है. कंपनी एक मॉड्यूलर मैग्नेटिक ऑप्टिकल सिस्टम भी ला सकती है, जैसा कि MWC 2025 में दिखाए गए प्रोटोटाइप में देखा गया था.
ये सिस्टम एक एक्सटर्नल कैमरा मॉड्यूल को मैग्नेट से अटैच करने की सुविधा देता है, जिसमें 100 मेगापिक्सल का Micro Four Thirds सेंसर और 35mm लेंस होता है. इससे फोन को प्रोफेशनल लेवल का कैमरा एक्सपीरिएंस देने की कोशिश की जा रही है.
दिसंबर में हो सकती है लॉन्चिंग
लॉन्च की बात करें तो लीक रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन में इसका लॉन्च दिसंबर 2025 में होगा और ग्लोबल लॉन्च 2026 के दौरान हो सकता है. इसके दो ग्लोबल मॉडल नंबर 2512BPNDAG और 25128PNA1G भी सामने आए हैं. इसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है. हालांकि फोन के असल फीचर्स और कीमत तो लॉन्चिंग के बाद ही मालूम होगी.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
.