Last Updated:
आलू सिर्फ खाने के लिए ही नहीं बल्कि सौंदर्य और त्वचा की देखभाल में भी बेहद फायदेमंद है. यह हाथों की कोनी, गले और घुटनों के कालापन को दूर करने में मदद करता है. इसके अलावा, आलू का फेस मास्क बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में चमक आती है और झाइयां, धब्बे व मुहासे जैसी समस्याएं कम होती हैं.
कच्चे आलू का प्रयोग चेहरे के लिए कई तरह से फायदेमंद है. यह नेचुरल होने के कारण त्वचा को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाता. इसमें मौजूद तत्व त्वचा को कई समस्याओं से बचाते हैं. आलू में एंटीऑक्सीडेंट, ब्लीचिंग गुण, पोटैशियम और विटामिन जैसे आवश्यक तत्व होते हैं, जो दाग-धब्बे, मुंहासे और जलन को कम करने में मदद करते हैं. इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा की टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग भी होती है, जिससे त्वचा स्वस्थ और निखरी नजर आती है.

कच्चे आलू को चेहरे पर लगाने के लिए पहले इसे छीलकर कद्दूकस कर लें. कद्दूकस किए हुए आलू से रस निकालें और रुई की मदद से इस रस को पूरे चेहरे पर लगाएं. लगभग 10-15 मिनट तक इसे लगा रहने दें, फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें. नियमित उपयोग से दाग, धब्बे और झाइयां कम होने लगती हैं और चेहरे में प्राकृतिक निखार आने लगता है.

हाथों की कोनों के कालेपन को दूर करने के लिए आलू की प्राकृतिक ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज़ बेहद फायदेमंद हैं. इसके लिए एक कच्चे आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और इसमें थोड़ी मात्रा में नींबू का रस मिलाएं. इस मिश्रण को हाथों की कोनों पर लगाकर हल्के हाथों से 10–15 मिनट तक स्क्रब करें. इसके बाद हाथों को गुनगुने पानी से धो लें. नियमित इस्तेमाल से कोनों का काला रंग धीरे-धीरे हल्का होने लगता है और त्वचा में निखार आता है.

गले के कालापन को दूर करने के लिए कच्चे आलू और बेसन का लेप कारगर होता है. इसके लिए कच्चे आलू को कद्दूकस या पीसकर बेसन के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को गले पर चारों तरफ लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. फिर इसे साफ कर लें.नियमित इस्तेमाल से गले का कालापन धीरे-धीरे कम होने लगेगा.

घुटनों के कालापन को कम करने के लिए कच्चे आलू का उपयोग प्रभावी है. इसके लिए एक कच्चे आलू को दो टुकड़े में काटें और कांटे की मदद से उसमें छेद बना लें. फिर इस आलू से घुटनों पर हल्का-हल्का स्क्रब करें. करीब 15–20 मिनट तक ऐसा करने के बाद पैरों को धो लें. नियमित इस्तेमाल से घुटनों का कालापन धीरे-धीरे कम होने लगेगा.
.