घर में है नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह? फिटकरी और नमक का करें ये उपाय

Last Updated:

Vastu Tips: यदि आपके घर में भारी वास्तु दोष और रहस्यमयी भय की स्थिति बनी रहती है, तो आपको पानी में फिटकरी और सेंधा नमक का ये उपाय करें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा.

पश्चिम चम्पारणः लाख कोशिशों के बावजूद भी घर में वास्तु दोष की समस्या एक आम बात बन चुकी है. हालांकि, यह सामान्य समस्या कितना नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, इसका अंदाजा लगाना कठिन है. इसके पहले कि आप वास्तु दोष के इस खतरे का सामना करें, हम आपको शास्त्रों में वर्णित कुछ सरल उपाय बताने जा रहे हैं, जिनका उपयोग करके आप भारी से भारी वास्तु दोष से छुटकारा पा सकते हैं. बीएचयू और दरभंगा जैसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों से ज्योतिषशास्त्र में डबल एमए और एमएड की पढ़ाई पूरी करने वाले आचार्य शिवेन्द्र पांडे ने वास्तु रत्नाकर जैसे शास्त्रों के अनुसार वास्तु दोष के निवारण के लिए कुछ बेहद सटीक उपाय बताए हैं.

भारी से भारी वस्तु दोष का निवारण

पिछले 22 वर्षों से ज्योतिषाचार्य के रूप में कार्यरत बेतिया के आचार्य शिवेन्द्र पांडे बताते हैं कि यदि आपके घर में भारी वास्तु दोष है और रहस्यमयी भय की स्थिति बनी रहती है, तो आपको पानी में फिटकरी और सेंधा नमक डालकर पूरे घर में पोंछा लगाना चाहिए. इसके अलावा, आप घर के पूजा स्थल पर एक कटोरे में फिटकरी, गोमती चक्र और शंख में चावल भर कर रख सकते हैं. इससे वास्तु दोष का निवारण हो जाता है. इसके साथ ही, आप एक काले कपड़े में फिटकरी, पत्थर, कोयला, कांच का टुकड़ा और लोहा बांधकर घर के ईशान कोण में रख सकते हैं.

सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह 
घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह के लिए आप दीवारों पर नदी, झरना और प्राकृतिक दृश्य वाले तस्वीरों को लटका सकते हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन तस्वीरों को घर के अंदर उत्तर दिशा वाले दीवार पर लटकाना होगा. आप तस्वीरों को कमरे, हॉल, ड्राइंग रूम इत्यादि कहीं भी उत्तर दिशा वाले दीवार पर लटका सकते हैं. इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा और शुद्ध व शांत वातावरण का निर्माण होगा.

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घर में है नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह? फिटकरी और नमक का करें ये उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *