Last Updated:
हल्दी के लड्डू में काजू, पिस्ता, बादाम, मूंगफली, अंजीर, मखाना और प्योर देसी घी मिलाकर बनाया जाता है, जो ऑपरेशन के बाद शरीर को गर्माहट और ताकत देता है.

जब भी महिला प्रेग्नेंट होती है तो ऑपरेशन के बाद अक्सर उनका शरीर काफी ठंड पड़ जाता है. ऐसे में गर्माहट के लिए घर की महिलाएं देसी लड्डू बनाती है. दरअसल, हल्दी के लड्डू में प्रचुर मात्रा में गर्माहट होती है. इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं. जो शरीर से सूजन को कम करता है, दर्द में राहत दिलाता है और शरीर को भीतर से ताकत देता है.

साथ ही, हल्दी के लड्डू में कम से कम 10 से 12 तरह के ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं. जो गरमाहट को और भी बढ़ा देते हैं. इसमें काजू, पिस्ता, बादाम, मूंगफली, अंजीर, मखाना व प्योर देसी घी यह सारी चीज डाली जाती है.

इसके लिए सबसे पहले आपको एक पाव हल्दी लेना है और जितना हल्दी लिए हैं. उतना ही आपको घी लेना है. सबसे पहले घी को कढ़ाई में गर्म कर ले और फिर हल्दी डालकर हल्का फ्राई कर ले. फिर एक अलग कढ़ाई में घी में ही सारे ड्राई फ्रूट्स को हल्का फ्राई कर लें.

सारे ड्राई फ्रूट्स को अच्छे से तोड़ ले. ताकि छोटे-छोटे पीस खाने में सहूलियत हो और फिर खजूर ले और खजूर को मिक्सी में अच्छे से चला लें, फिर सभी को एक जगह मिला लें.

और फिर जो आपने हल्दी रखा था, वह भी एक साथ डाल दें. पर सबको एक साथ मिलने के बाद हाथों से छोटा-छोटा लड्डू के पीस में बना लें. लीजिये बनकर तैयार है, आपका हल्दी का लड्डू.

आप चाहे तो थोड़ा सा गोंद भी डाल सकते हैं. खजूर अपने मीठा के अनुसार ऐसे में यह लड्डू आपको इतनी गर्माहट प्रदान करेगा की कुछ ही दिन में. आपके शरीर में चुस्ती और फुर्ती दौड़ने लगेगी.