होली पर घर बैठे करें बाबा महाकाल के दर्शन, आज इस तरह हुई भस्म आरती

X

होली पर घर बैठे करें बाबा महाकाल के दर्शन, आज इस तरह हुई भस्म आरती

 

arw img

रिपोर्ट- अजय पटवा, उज्जैन. बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन 4 मार्च 2026 की सुबह यानी होली की सुबह एक बार फिर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गई. तड़के ब्रह्म मुहूर्त में ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी की भस्म आरती हुई और मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठा. जो भी भक्त इस अलौकिक दृश्य का साक्षी बना, वो बस बाबा को निहारता ही रहा. सुबह लगभग 4 बजे मंदिर के कपाट खुले. गर्भगृह में विशेष पूजन के बाद बाबा महाकाल का भस्म से अभिषेक किया गया. मान्यता है कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और यही महाकाल मंदिर की विशेष पहचान भी है. जैसे ही भस्म आरती शुरू हुई, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद की ध्वनि से पूरा मंदिर गूंज उठा. उस पल को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *