Last Updated:
एंथ्रोपिक के AI चैटबॉट Claude को 24 घंटे में दूसरी बार आउटेज का सामना करना पड़ा. अमेरिका में 4,000 से ज्यादा और भारत में 300 से अधिक यूजर्स ने समस्या की रिपोर्ट की है. कंपनी ने स्टेटस पेज पर जांच जारी होने की जानकारी दी है.
Claude हुआ ठप.
एंथ्रोपिक के AI चैटबॉट Claude को एक बार फिर आउटेज का सामना करना पड़ा है. ये 24 घंटे से भी कम समय में दूसरी बड़ी रुकावट है. इससे पहले 2 मार्च को शाम करीब 5 बजे से 8 बजे (स्थानीय समय) तक कई क्षेत्रों में Claude की सेवाएं बाधित रही थीं.
अमेरिका में हजारों यूजर्स प्रभावित- आउटेज मॉनिटरिंग साइट Downdetector के अनुसार, अमेरिका में सुबह 9:35 बजे तक 4,000 से ज्यादा यूजर्स ने समस्या की शिकायत दर्ज कराई. इनमें से लगभग 40% यूजर्स को Claude चैट में दिक्कत आई, 34% ने ऐप से जुड़ी समस्या बताई, जबकि करीब 15% यूजर्स को वेबसाइट एक्सेस करने में परेशानी हुई.
भारत में भी असर
भारत में भी इस आउटेज का असर देखा गया. करीब 300 से ज्यादा यूजर्स ने उसी समय समस्या की रिपोर्ट की. इनमें से 71% यूजर्स को Claude चैट में दिक्कत आई, 15% को ऐप में और 14% को वेबसाइट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ा. इससे पहले वाले आउटेज के दौरान देश में 1,000 से ज्यादा यूजर्स प्रभावित हुए थे.
कंपनी कर रही है जांच
Claude के आधिकारिक स्टेटस पेज पर इस रुकावट को स्वीकार किया गया है. कंपनी ने बताया है कि समस्या की जांच की जा रही है और सर्विस को जल्द से जल्द सामान्य करने की कोशिश की जा रही है.
लगातार दूसरी बार आई इस तकनीकी दिक्कत ने AI यूजर्स के बीच चिंता बढ़ा दी है, खासकर उन लोगों के लिए जो रोजमर्रा के काम, रिसर्च या कोडिंग के लिए Claude पर निर्भर हैं. अब यूजर्स को कंपनी की आधिकारिक अपडेट का इंतजार है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
.