Last Updated:
Tea and Biscuits Combo for Gut Health: मुंबई के सर्जन डॉ. मनन वोरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बताया है कि सुबह खाली पेट चाय और बिस्कुट का सेवन पाचन तंत्र के लिए बेहद नुकसानदायक है. चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन पेट की परत में जलन और एसिडिटी पैदा करते हैं, जबकि बिस्कुट की मैदा और चीनी ब्लड शुगर में अचानक उछाल लाती है. यह कॉम्बो गट हेल्थ के लिए नुकसानदेह है और इसे हेल्दी फूड्स के साथ बदलना चाहिए.
चाय और बिस्किट का कॉम्बिनेशन गट हेल्थ के लिए खतरनाक होता है.
Health Risks of Chai and Biscuits: अधिकतर लोग सुबह की शुरुआत चाय की चुस्की के साथ करते हैं. कई लोग खाली पेट चाय पीने से बचते हैं और इसके लिए बिस्किट खा लेते हैं. चाय और बिस्किट का कॉम्बिनेशन काफी पॉप्युलर है. हर उम्र के लोग चाय के साथ बिस्किट खाते हुए देखे जा सकते हैं. एक कप कड़क गर्म चाय और उसके साथ दो-चार बिस्किट की आदत आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है. जी हां, हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यह छोटी सी आदत आपकी सेहत के लिए साइलेंट किलर साबित हो सकती है. अगर आप सोच रहे हैं कि भला ऐसा कैसे हो सकता है, तो आपको कुछ बातें जान लेनी चाहिए.
मुंबई के मशहूर ऑर्थोपेडिक सर्जन और हेल्थ एजुकेटर डॉ. मनन वोरा ने हाल ही इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने बताया है कि चाय और बिस्किट का कॉम्बिनेशन गट हेल्थ के लिए नुकसानदायक है. चाय में कैफीन और टैनिन जैसे तत्व होते हैं, जो खाली पेट सेवन किए जाने पर पेट की नाजुक परत के लिए काफी कठोर साबित होते हैं. जब हम सुबह सबसे पहले चाय पीते हैं, तो यह पेट में एसिड के उत्पादन को तेज कर देती है. इससे न केवल पेट की परत में जलन होती है, बल्कि एसिडिटी, मतली और पेट फूलने जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं. खाली पेट चाय का सेवन पाचन संबंधी परेशानियों की नींव रख सकता है.
View this post on Instagram
.