मैकडॉनल्ड्स की लापरवाही! एक बोतल पानी ने 3 साल की बच्ची को अस्पताल भेज दिया

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

सिंगापुर में एक मैकडॉनल्ड्स आउटलेट पर हुई लापरवाही की वजह से तीन साल की एक बच्ची की जीभ जल गई.बच्ची के परिवार का आरोप है कि आउटलेट के एक कर्मचारी ने ठंडे पानी की जगह खौलता हुआ गर्म पानी दे दिया, जिसे बच्ची ने पी लिया. इसके बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा.एशियावन के साथ शेयर किए गए एक बयान में, फास्ट फूड चेन के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गर्म और ठंडे पानी को लेकर काउंटर पर गलतफहमी हो गई थी. कंपनी ने परिवार से संपर्क किया है और उन्हें हर तरह का सहयोग दिया जा रहा है. आगे स्पोक्सपर्सन ने बताया कि ग्राहकों की सुरक्षा और सेहत कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.दूसरे पेरेंट्स और आउटलेट्स सावधानी बरतें जिससे किसी और बच्चे को वह न झेलना पड़े जो हमारी बेटी ने झेला है. पेरेंट्स के लिए भी एक रिमाइंडर है कि अपने छोटे बच्चों के ड्रिंक्स को हमेशा डबल-चेक करके ही उन्हें दें.

Zoom

सिंगापुर में एक मैकडॉनल्ड्स आउटलेट पर हुई लापरवाही की वजह से तीन साल की एक बच्ची की जीभ जल गई.बच्ची के परिवार का आरोप है कि आउटलेट के एक कर्मचारी ने ठंडे पानी की जगह खौलता हुआ गर्म पानी दे दिया, जिसे बच्ची ने पी लिया. इसके बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा.

 रिधुआन मुहम्मद ने शेयर किया दर्द:

यह घटना सिंगापुर के 41 साल के पूर्व नेशनल फुटबॉलर रिधुआन मुहम्मद के साथ घटी जिसको उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए साझा किया. उस पोस्ट में लिखा कि रविवार, 1/2/26 को, हमारा दिल लगभग रुक ही गया था. जहां हम सिर्फ घूमने का सोच रहे थे वहां हमे हॉस्पिटल जाने की नौबत आ पड़ी थी, जब मेरी बेटी को गलती से ठंडे पानी की जगह खौलता हुआ गर्म पानी दे दिया गया, जैसा हमने मांगा था. माता-पिता के तौर पर हमसे गलती हुई क्योंकि हमने पीने से पहले चेक नहीं किया था, वो पानी सीधे उसकी इंसुलेटेड पानी की बोटल में डाल दिया गया था.

बच्ची का ट्रॉमा:

उन्होंने बताया कि गर्म पानी पीते ही उनकी बेटी की जीभ बुरी तरह जल गई, जिसके बाद वह ठीक से खा-पी नहीं पा रही थी.आगे उन्होने लिखा कि मेरी बेटी जब भी उस पानी की बोतल को देखती थी, वह उसके लिए किसी ट्रॉमा से कम नहीं था. उसे दर्द में रोते और इतना डरा हुआ देख मानो हमारा तो टूट ही चुका था. कोई भी माता-पिता कभी नहीं चाहेगा कि उनके बच्चे इस हालत से गुजरे. हम मानते हैं कि हमें बोटल दोबारा चेक करनी चाहिए थी, कहीं न कहीं हमारी लापरवाही भी थी इसमें क्योंकि हमें दोबारा बोटल को चेक करना चाहिए था, और हमने इस अनुभव से सीखा है.

मैकडॉनल्ड्स से सुधार की उम्मीद:

कोई भी माता-पिता जानबूझकर अपने बच्चों को खतरे में नहीं डालेगा. हम हमेशा उन्हें खाना या ड्रिंक देने से पहले सब कुछ चेक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी एक्सीडेंट हो सकता है. शुक्र है कि अब वो ठीक है. लेकिन हम सच में उम्मीद करते हैं कि इस घटना से मैकडॉनल्ड्स आउटलेट भी इसे गंभीर रुप से लेगा और चेकिंग में सुधार करेगा ताकि किसी और बच्चे के साथ कभी ऐसा न हो. एक छोटी सी गलती बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है.

मैकडॉनल्ड्स की प्रतिक्रिया:

एशियावन के साथ शेयर किए गए एक बयान में, फास्ट फूड चेन के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गर्म और ठंडे पानी को लेकर काउंटर पर गलतफहमी हो गई थी. कंपनी ने परिवार से संपर्क किया है और उन्हें हर तरह का सहयोग दिया जा रहा है. आगे स्पोक्सपर्सन ने बताया कि ग्राहकों की सुरक्षा और सेहत कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इस घटना के बाद रेस्टोरेंट की टीम के साथ पूरे मामले की जांच की जा रही है, ताकि सर्विस के तरीकों को और बेहतर बनाया जा सके और भविष्य में खासकर गर्म चीजें देते समय साफ और सही जानकारी दी जाए.

दूसरे पेरेंट्स के लिए चेतावनी:

रिधुआन मुहम्मद ने अंत में लिखा कि हमने अपनी कहानी इसलिए शेयर की है क्योंकि दूसरे पेरेंट्स और आउटलेट्स सावधानी बरतें जिससे किसी और बच्चे को वह न झेलना पड़े जो हमारी बेटी ने झेला है. पेरेंट्स के लिए भी एक रिमाइंडर है कि अपने छोटे बच्चों के ड्रिंक्स को हमेशा डबल-चेक करके ही उन्हें दें.

homeworld

मैकडॉनल्ड्स की लापरवाही! एक बोतल पानी ने 3 साल की बच्ची को भेज दिया अस्पताल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *