डायबिटीज में दूध और दही कैसे खाना चाहिए? बिगड़ सकता है शुगर लेवल, फॉलो करें आयुर्वेद का ये रूल

Last Updated:

Ayurveda Tips For Diabetes: डायबिटीज में खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. आयुर्वेद के अनुसार यदि आप नियमों का पालन करते हुए डाइट लेते हैं, तो शुगर को मैनेज करना आसान होता है. ये दूध और दही के सेवन पर भी लागू होता है. यदि आपको डायबिटीज है तो दूध का सुबह और रात के समय और दही दिन के समय डाइट में शामिल करें.

Zoom

आज के समय में डायबिटीज बहुत ही कॉमन बीमारी बन गयी है. हर उम्र के लोगों में ये समस्या दिखने के लिए मिल रही है. इतना ही नहीं बच्चे डायबिटीज के साथ जन्म भी ले रहे हैं, और यह आने वाली पीढ़ी और देश के लिए खतरे की घंटी है. सरकार लगातार डायबिटीज की रोकथाम के लिए प्रोग्राम चलाती है और जागरुकता अभियान भी चला रही है, लेकिन आज भी डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को ये नहीं पता है कि उनके लिए उचित आहार क्या है. ऐसे में आज हम जानेंगे कि डायबिटीज से पीड़ित लोगों को दूध और दही कितनी मात्रा में लेना चाहिए.

डायबिटीज में दूध और दही खा सकते हैं?
डायबिटीज के मरीज दूध और दही ले सकते हैं, लेकिन सही मात्रा, सही समय और सही प्रकार का चुनाव बहुत जरूरी है. दूध और दही दोनों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए ये ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाते. लेकिन साथ ही ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि किस समय और कितनी मात्रा जरूरी है.

फायदे
दूध और दही दोनों ही डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी हैं क्योंकि ये खून में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और इनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, पेट के अच्छे बैक्टीरिया को सपोर्ट करते हैं, और भूख नियंत्रित करने में मददगार हैं.

सेवन का सही तरीका
पहले बात करते हैं दूध की. एक कप दूध और दही का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 30-40 के बीच होता है, जो मधुमेह से पीड़ित मरीजों के लिए सही है. डायबिटीज के मरीज को 1 दिन में 500 ग्राम पीना चाहिए लेकिन अलग-अलग हिस्सों में तोड़कर. फुल फैट दूध से परहेज करें और लो-फैट दूध का सेवन करें, साथ ही दूध में किसी तरह का मीठा पदार्थ शामिल न करें. अगर थोड़ा मीठा खाने का मन है तो दूध के साथ नेचुरल तरीके से पकी हुई खजूर ले सकते हैं. दूध का सेवन सुबह और रात के समय किया जा सकता है.

वहीं दही का सेवन आयुर्वेद के अनुसार दिन के समय करना चाहिए. दही में भी किसी तरह का मीठा न डालें, बल्कि उसमें भुना हुआ जीरा और काला नमक डालकर सेवन करें. एक बार में एक कटोरी दही का सेवन किया जा सकता है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

डायबिटीज में दूध और दही कैसे खाना चाहिए? फॉलो करें आयुर्वेद का ये रूल

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *