चंदौती के रहने वाली गायत्री कुमारी को ब्रोकली की खेती में मगध प्रमंडल स्तर पर प्रदर्शनी मे उद्यान विभाग के द्वारा प्रथम पुरस्कार भी मिल चुका है. 

Last Updated:

Gaya Success Story : गया की महिला किसान गायत्री कुमारी ने 2 कट्ठे से शुरू कर अब 2 एकड़ में ब्रोकली की खेती कर रही हैं. वह 100 दिन में 2-3 लाख रुपये की कमाई कर रही हैं. उन्हें खेती के लिए मगध प्रमंडल में प्रथम पुरस्कार भी मिला है.

ख़बरें फटाफट

गया : खेती किसानी में बिहार की महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. गया जिले की एक महिला किसान जिन्होंने 2 वर्ष पूर्व दो कट्ठे में ब्रोकली की खेती की शुरुआत की थी. आज वह 2 एकड़ में ब्रोकली की खेती कर रही हैं. इससे वह 100 दिन में 2-3 लाख रुपए की कमाई कर लेती हैं. गया के चंदौती निवासी महिला किसान गायत्री कुमारी को ब्रोकली की खेती में मगध प्रमंडल स्तर पर प्रदर्शनी में उद्यान विभाग द्वारा प्रथम पुरस्कार भी मिल चुका है.

2 कट्ठा में हुआ था 20 हजार का मुनाफा

गायत्री कुमारी ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व वह मार्केट में सब्जी लेने गई थी तो हरे रंग का फूल वाली इस सब्जी को देखकर काफी प्रभावित हुई. इसके बाद उन्होंने इसके बारे में जानकारी एकत्र कर दो कट्ठे में खेती शुरू कर दी. जहां दो कट्ठे में लगभग 20 हजार रुपए की आमदनी हुई थी. इसके बाद पति के सहयोग से उन्होंने इस साल 2 एकड़ में इसकी खेती की. जहां अभी तक 2.50 लाख रुपए की ब्रोकली मार्केट में बेच चुकी. इसके अलावा अभी भी खेतों में फूल लगे हुए हैं.

90 दिनों में हो जाती है तैयार

गायत्री ने बताया कि ब्रोकली में विटामिन C, K, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जो कैंसर से बचाव, मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता, बेहतर पाचन और हड्डियों के लिए फायदेमंद है. यह कम कैलोरी वाला भोजन है, जो वजन घटाने और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में सहायक है. यही वजह है कि बाजारों में इसकी मांग बढ़ने लगी है. 90 से 120 दिन में यह फसल तैयार हो जाती है. जहां बाजार में इसकी अच्छी कीमत भी मिल जाती है.

पति के साथ करती हैं खेती

गायत्री कुमारी ने लोकल 18 से बताया कि गया के बाजार में ₹35 से लेकर ₹40 प्रति पीस के हिसाब से इसकी बिक्री हो जाती है. उन्होंने अपने खेतों में ड्रिप सिंचाई तकनीक भी लगाया है. अक्टूबर-नवंबर माह में उन्होंने खेतों में ब्रोकली का नर्सरी लगाया था. जहां जनवरी के तीसरे सप्ताह से इसमें फूल आना शुरू हो गया था. उनके पति धर्मेंद्र कुमार भी किसान हैं. दोनों मिलकर इसकी खेती करते हैं. गायत्री बताती हैं कि अभी तक 2-3 लाख रुपए का ब्रोकली मार्केट में बेच चुकी हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें

homebusiness

ब्रोकली ने बदली महिला किसान की किस्मत, 100 दिनों में हो रहा ₹300000 का मुनाफा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *